झूमर के तरंगों में झूमीं छात्राएं, वीमेंस कॉलेज में बिखेरे प्रतिभा के विविध रंग
Jhoomar Youth Festival. इंटर कॉलेज युवा महोत्सव झूमर का दूसरा दिन प्रतियोगिताओं के नाम रहा
रांची, जासं। राची विवि इंटर कॉलेज युवा महोत्सव झूमर का दूसरा दिन प्रतियोगिताओं का रहा। विभिन्न कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज के आर्ट्स और साइंस ब्लॉक में कुल 17 प्रतियोगिताएं हुई। सभी प्रतियोगिताओं के विषय और सार समाज के दुर्गुणों पर कटाक्ष करते नजर आए।
डिबेट के विषय से ले कर नाटक के संदेश तक सबने समाज को आईना दिखाने का काम किया। किसी प्रतियोगिता से स्वच्छता का संदेश मिला तो किसी ने सौहार्द्रता और एकता का पाठ पढ़ाया। सभी प्रतिभागी सुबह से ही अपने कॉस्ट्यूम और प्रॉप्स के साथ तैयारियों में जुटे नगर आए। स्टेज पर जाने के के पहले काई अपने अभिनय में डूबा दिखा तो कोई गिटार की ट्यूनिंग करता नजर आया।
क्विज के प्रतिभागी गूगल कर रहे थे तो रंगोली के लिए भी रंग और अबीर भी हाथों में थें। नाटक का मंचन रहा आकर्षण का केंद्र मैत्रेयी सभागार में सुबह 9:30 बजे से ड्रामा शुरू हुआ। इसमें किसी ने अच्छे बुरे की परख करने को सिखाया तो किसी टीम ने समाज के विभिन्न रूप दिखाए। अपने अभिनय के जरिये उन्होने शराब छोड़ने की भी बात पर भी बल दिया। इसी सभागार में माइम और स्किट की भी प्रस्तुति हुई। पूरे आयोजन के दौरान सभागार दर्शकों से भरा रहा।
विद्यार्थी अपनी टीमों का उत्साह वर्धन करते हुए नजर आए। पूरे दिन थिएटर इवेंट्स हुए जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने अभिनय का नमूना पेश किया। इन प्रतियोगिताओं पर रही नजर पाश्चात्य गायन सोलो प्रतियोगिता में तीन महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया। गोस्सनर कॉलेज, पीजी बायोटेक्नोलॉजी और राची विमेंस कॉलेज के अदिति सिंह, अनीता और सरगम स्नेही ने इसमें भाग लिया।
पाश्चात्य वाद्य वादन प्रतियोगिता में एसएस मेमोरियल कॉलेज के आयुष गुप्ता ने भाग लिया। कृ़ित्रम बुद्धिमता की वजह से मनुष्य का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है इस विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुआ। इसके अलावा इलोक्युशन, क्विज, रंगोली, कार्टूनिंग और अन्य कई प्रतियोगिताएं हुई।