शहीद के गांवों से पवित्र मिंट्टी 17 जनवरी तक एकत्र करने का निर्देश
बिरसा मुंडा पुराना जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है।
जागरण संवाददाता, रांची : बिरसा मुंडा पुराना जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप में विकसित करने संबंधी तैयारी को लेकर बुधवार को उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। 23 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों एवं सभी वीर सपूतों को श्रद्धाजलि दी जाएगी। इससे पूर्व सभी गांवों से मिंट्टी संग्रह करने की जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दी गई।
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ग्राम स्तर पर पावन मिंट्टी के संग्रहण के लिए नौ जनवरी से कार्यक्रम आयोजन करने को रोस्टर तैयार करने तथा प्रखंड के सभी गावों एवं टोलों से मिंट्टी को छोटे घड़े में संग्रहित करने का निर्देश दिया। सभी प्रखंडों को 17 जनवरी तक पंचायत स्तर से प्राप्त पावन मिंट्टी के घड़े को प्रखंड मुख्यालय के कमरे में साफ सफाई कर एवं विधि-विधान के साथ एकत्रित करने को कहा गया। साथ ही सभी पंचायतों से प्रखंड मुख्यालय में एकत्रित मिंट्टी को एक ताबे-कास्य के बर्तन में एकत्रित कर 19 जनवरी तक जिला मुख्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। शहीदों के गांवों से पावन मिंट्टी को एकत्रित करने के लिए दो बड़े ताबे के बर्तन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी परियोजना निदेशक, आइटीडीए राची को दिया गया। बिरसा मंडप मोरहाबादी से पदयात्रा कर पुराना जेल परिसर में लाई जाएगी मिंट्टी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तर पर संग्रहित पावन मिंट्टी को बिरसा मंडप मोरहाबादी राची से पदयात्रा कर पुराना बिरसा मुंडा जेल परिसर तक लाया जाएगा। वहां कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के वीर सपूतों को श्रद्धाजलि अर्पित की जाएगी। संग्रहालय में क्षेत्रीय विरासत को प्रदर्शित करने वाले दृश्य, झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों को अधिष्ठापित करते हुए उनकी जीवनी एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा।