Move to Jagran APP

मनमोहन सिंह से मिले इंद्रजीत सिंह कालरा, ज्वाइन करेंगे कांग्रेस

बिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रह चुके कालरा झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 06:13 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 08:57 AM (IST)
मनमोहन सिंह से मिले इंद्रजीत सिंह कालरा, ज्वाइन करेंगे कांग्रेस
मनमोहन सिंह से मिले इंद्रजीत सिंह कालरा, ज्वाइन करेंगे कांग्रेस

रांची, राज्य ब्यूरो। बिहार अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने इस बाबत पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से नई दिल्ली में मुलाकात की है। कालरा उनके बुलावे पर मिलने गए थे। दोनों के बीच झारखंड की राजनीति पर लंबी बातचीत हुई। उन्होंने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात से उन्हें अवगत कराया। पूर्व प्रधानमंत्री ने इंद्रजीत सिंह कालरा को लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का सुझाव दिया जिसे कालरा ने स्वीकार कर लिया।

loksabha election banner

कालरा ने संगठन का काम करने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अजय कुमार से बात की और कालरा को संगठन में जिम्मेदारी देने को कहा। इंद्रजीत सिंह कालरा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के काफी नजदीकी रहे हैंं। 2005 के विधासभा चुनाव में लालू यादव ने जमशेदपुर से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव हारने के बाद 2006 में कालरा ने राजनीति से किनारा कर लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.