विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में 4 करोड़ के इंडोर स्टेडियम पर विवाद, स्थानीय लोगों ने रोका बाउंड्रीवाल का काम

Published: Fri, 04 Sep 2026 07:00 AM (IST)

रांची के मोरहाबादी स्थित एदलहातू मैदान में प्रस्तावित 4 करोड़ के इंडोर स्टेडियम के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो ...और पढ़ें

रांची में 4 करोड़ के इंडोर स्टेडियम पर विवाद

रांची में 4 करोड़ के इंडोर स्टेडियम पर विवाद

HighLights

  1. रांची के एदलहातू मैदान में इंडोर स्टेडियम पर विवाद।

  2. स्थानीय लोगों ने बाउंड्रीवाल निर्माण का काम रुकवाया।

  3. मेयर रोशनी खलखो ने समाधान का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, रांची। मोरहाबादी के एदलहातू मैदान में रांची नगर निगम द्वारा प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम को लेकर गुरुवार को विवाद हो गया। स्टेडियम के लिए कराई जा रही बाउंड्रीवाल का स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। मौके पर वार्ड-3 की पार्षद बसंती कच्छप भी पहुंचीं। 

स्थानीय युवाओं का कहना था कि नगर निगम मैदान के बीचोंबीच बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहा है। इससे मैदान में खेलने के लिए उपलब्ध जगह कम हो जाएगी।

मैदान का बीच का हिस्सा घेरना उचित नहीं 

विरोध कर रहे युवाओं ने कहा कि वे इंडोर स्टेडियम के निर्माण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसके लिए मैदान का बीच का हिस्सा घेरना उचित नहीं है। निगम को मैदान के किसी एक कोने में स्टेडियम का निर्माण कराना चाहिए, ताकि स्थानीय बच्चों और युवाओं के खेलकूद पर असर न पड़े।

वार्ड-3 की पार्षद बसंती कच्छप ने भी इंडोर स्टेडियम के लिए दूसरे स्थान पर विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैदान में स्टेडियम बनने से स्थानीय लोगों के लिए खेलने की पर्याप्त जगह नहीं बचेगी। स्थानीय लोगों के विरोध के बीच बाउंड्रीवाल का काम रोक दिया गया।

मामला बढ़ता देख नगर निगम की इंजीनियरिंग टीम ने इंफोर्समेंट अफसरों को मौके पर बुलाया। अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि जब तक उनकी आपत्ति का समाधान नहीं निकलता, तब तक बाउंड्रीवाल का काम आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

जन्माष्टमी के बाद मौके पर जाकर बात करूंगी : मेयर

मामले को लेकर नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि उन्हें एदलहातू मैदान में विरोध की जानकारी मिली है। जन्माष्टमी के बाद वह खुद मौके पर जाएंगी और स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगी। चर्चा के बाद सभी पक्षों की सहमति से मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

4.09 करोड़ खर्च निगम बना रहे इंडोर स्टेडियम

अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम निर्माण की योजना के लिए निगम के इंजीनियरिंग सेक्शन 28 मार्च 2026 को टेंडर निकाला गया था। चार कोर्ट वाले इंडोर स्टेडियम की अनुमानित लागत 4 करोड़ 9 लाख 52 हजार 68 रुपये है। निर्माण कार्य की अवधि 365 दिन तय की गई है, यानी एक साल के भीतर इस स्टेडियम को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। विरोध को देखते हुए उम्मीद कम है कि समय पर स्टेडियम निर्माण का काम पूरा हो पाएगा।