इंडिगो की हैप्पी इंडिपेंडेंस डे सेल शुरू, रांची से हवाई यात्रा पर 20% तक की छूट
इंडिगो ने स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हैप्पी इंडिपेंडेंस डे सेल' शुरू की है, जिसमें 13-16 अगस्त 2026 तक की बुकिंग ...और पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस से पहले एड-ऑन और खाने पर भी छूट उपलब्ध है।
HighLights
इंडिगो की 'हैप्पी इंडिपेंडेंस डे सेल' में भारी छूट।
13-16 अगस्त 2026 तक बुकिंग पर 20% तक बचत।
रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु यात्रा सस्ती हुई।
जागरण संवाददात, रांची। स्वतंत्रता दिवस से पहले इंडिगो ने हवाई यात्रियों के लिए हैप्पी इंडिपेंडेंस डे सेल शुरू की है। 13 से 16 अगस्त 2026 तक की गई बुकिंग पर फ्लाइट टिकट में 20 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
यात्रा की अवधि 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 तक रखी गई है। ऐसे में रांची से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सेल राहत देने वाली हो सकती है।
कंपनी के अनुसार, आफर का लाभ इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल एप और 6इएसकेएआई के माध्यम से बुकिंग करने पर मिलेगा। इसके लिए आईएनडीआईजीओ80 प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, 20 प्रतिशत की छूट अधिकतम सीमा है और वास्तविक छूट किराये, सीट उपलब्धता और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगी।
किस रूट पर कितनी बचत संभव
अगस्त में उपलब्ध किराये को आधार मानकर देखें, तो रांची-दिल्ली का टिकट करीब 7,000रुपये होने पर 20 प्रतिशत छूट से लगभग 1,400रुपये की बचत हो सकती है। रांची-मुंबई का करीब 7,533रुपये का किराया होने पर बचत लगभग 1,507रुपये और रांची-बेंगलुरु के करीब 7,559रुपये के टिकट पर करीब 1,512रुपये तक हो सकती है।
रांची-हैदराबाद के अगस्त किराये में करीब 6,626रुपये से टिकट उपलब्ध होने पर अधिकतम 20 प्रतिशत छूट की स्थिति में लगभग 1,325रुपये की बचत हो सकती है।
इसी तरह रांची-चेन्नई के करीब 6,567रुपये के किराये पर अधिकतम छूट लगभग 1,313रुपये बैठेगी। हालांकि ये बाजार में दिख रहे किराये के आधार पर अनुमान हैं, सेल में वास्तविक टिकट कीमत अलग हो सकती है।
एड-आन और खाने पर भी ऑफर
फ्लाइट टिकट के अलावा इंडिगो ने 6ई एड-आन 20रुपये से शुरू करने और 6ई ईएटीएस पर 20 प्रतिशत तक छूट देने की घोषणा की है। यानी यात्रियों को टिकट के साथ अतिरिक्त सेवाओं और भोजन पर भी बचत का मौका मिलेगा।
रांची एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की सीधी उड़ानें इंडिगो के नेटवर्क में शामिल हैं। ऐसे में त्योहार और छुट्टियों के दौरान यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए सीमित अवधि की यह सेल उपयोगी हो सकती है।
