विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: जन आंदोलन के कारण आज भी कई ट्रेन रहेंगी रद, यहां देखें LIST

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Wed, 21 Sep 2022 08:38 AM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 08:39 AM (IST)

Indian Railways Update आद्रा मंडल एवं खड़गपुर मंडल में जन आंदोलन के कारण आज यानी बुधवार को भी कई ट्रेनें ...और पढ़ें

Indian Railways Update: जन आंदोलन के कारण आज भी कई ट्रेन रहेंगी रद।
Indian Railways Update: जन आंदोलन के कारण आज भी कई ट्रेन रहेंगी रद।

रांची, जासं। Indian Railways Update आद्रा मंडल एवं खड़गपुर मंडल में जन आंदोलन के कारण आज यानी बुधवार को भी कई ट्रेनें रद रहेगी। इस आंदोलन के कारण कल भी कई ट्रेनें रद की गई थी। आज ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा - बरकाकाना - आद्रा मेमू पैसेंजर रद रहेगी। इसके साथ ट्रेन संख्या 03598/03597 आसनसोल - रांची - आसनसोल मेमू पैसेंजर रद रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 03595/03596 बोकारो स्टिलसिटी - आसनसोल - बोकारो स्टिलसिटी मेमू पैसेंजर ट्रेन भी रद रहेगी।

ट्रेन को किया गया शार्ट टर्मिनेट

जन आंदोलन के कारण आद्रा मंडल एवं खड़गपुर मंडल में ट्रेन संख्या 18085/18086 खड़गपुर - रांची - खड़गपुर एक्सप्रेस, आद्रा स्टेशन पर शार्ट ओरिजिनेट होगा तथा यह ट्रेन आद्रा - रांची - आद्रा के बीच रद रहेगी।

कुर्मी समाज ने रेल यात्रा बाधित कर शताब्दी एक्सप्रेस में की पत्थबाजी, यात्री सहमें

आद्रा मंडल के कुसतौर एवं नीमडीह स्टेशन पर झारखंड कुर्मी विकास मोर्चा समाज द्वारा रेल पटरी धरना देकर यात्रा बाधित करने की वजह से मंगलवार को कई ट्रेनें रद रही। अचानक रद होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। झारखंड कुर्मी विकास मोरचा के रेल रोको आंदोलन में कई जगहों पर हिंसक घटनाएं भी हुई। हावड़ा से रांची आ रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन (12019) पर पत्थरबाजी भी की गई। ट्रेन की बोगी संख्या ई-2 में झालदा के पास उपद्रवियों ने पत्थर फेंके, जिससे ट्रेन के शीशे टूटे भी और पत्थर फेंकने के निशान भी मिले हैं। इस बीच यात्रियों में डर पैदा हो गया और वे बोगी के अंदर ही लाेग सहमे रहे।

कल भी दर्जनों ट्रेने रद्द हुई

रेलवे ट्रेक को बाधित करने की वजह से आसनसोल - रांची मेमू पैसेंजर यात्रा रेलवे को रद्द करना पड़ा। आद्रा - बरकाकाना मेमू पैसेंजर ट्रेन, हटिया - खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन, खड़गपुर - हटिया एक्सप्रेस ट्रेन आद्रा-हटिया के बीच मंगलवार को रद्द रही। हटिया - टाटानगर - हटिया एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को बराभूम स्टेशन पर रूकी और यह ट्रेन बराभूम - टाटानगर - बराभूम के बीच रद्द रही।

वहीं कई ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चली। जिसमें आद्रा मंडल के कुसतौर एवं नीमडीह स्टेशन पर आदिवासी कुर्मी समाज द्वारा रेल पटरी पर मंगलवार को धरने की वज़ह से अजमेर - संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग मूरी - टाटानगर - खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी - बोकारो स्टील सिटी - भोजूडीह - आद्रा - खड़गपुर होकर चली।

अधिकतर ट्रेन 90 मिनट तक देर पहुंची

भुवनेश्वर - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग चांडिल - मूरी - बोकारो स्टील सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हिजली - आद्रा - गोमो होकर चली। ट्रेन के प्रस्थान समय में भी परिवर्तन किया गया। जिसमें लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 08696 रांची - बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया। यह ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय 15:55 बजे के स्थान पर 95 मिनट विलंब से अर्थात 17:30 बजे रांची से प्रस्थान की।