Railway News: मुंबई-हटिया स्पेशल ट्रेन से पहुंचे 442 श्रमिक, 53 मिले कोरोना पॉजिटिव
Railway News Indian Railways News मुंबई से हटिया गुरुवार को पहुंची स्पेशल ट्रेन से 1500 यात्री चले थे। हटिया रेलवे स्टेशन पर 442 यात्री उतारे गए। इनकी कोरोना जांच कराई गई। इनमें से 53 यात्री कोरोना पाजिटिव निकले हैं।
रांची, जासं। Railway News, Indian Railways News मुंबई से हटिया गुरुवार को पहुंची स्पेशल ट्रेन से 1500 यात्री चले थे। हटिया रेलवे स्टेशन पर 442 यात्री उतारे गए। इनकी कोरोना जांच कराई गई। इनमें से 53 यात्री कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जो यात्री कोरोना पाजिटिव निकले हैं, उनको खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है। कोरोना संक्रमित लोगों को एंबुलेंस के जरिए वहां ले जाया गया।
मुंबई से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से हटिया के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 01127 को गुरुवार की सुबह 3:45 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचना था। लेकिन यह ट्रेन 4 घंटा 45 मिनट लेट हो गई। ट्रेन सुबह 8:30 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में मुंबई से 15 लोग सवार हुए थे। रांची रेलवे स्टेशन पर 445 लोग पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। सभी श्रमिकों की एक-एक कर जांच कराई गई और इसके बाद जो निगेटिव पाए गए उन्हें बाहर भेजा गया।
रांची होकर लखनऊ रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस
बोकारो से लखनऊ के लिए रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस रांची रेलवे स्टेशन से गुरुवार को दोपहर 11:40 बजे गुजरी। कोटशिला से लेकर टोरी तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर इसा आक्सीजन एक्सप्रेस को गुजारा गया। इस आक्सीजन एक्सप्रेस पर आक्सीजन के दो टैंकर लदे थे। यह अक्सीजन एक्सप्रेस लखनऊ जाएगी।
रांची एयरपोर्ट पर आक्सीजन टैंकर लेकर उतरे एयरफोर्स के दो जहाज
बोकारो से उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात को आक्सीजन भेजने के लिए आक्सीजन के खाली टैंकर लाए वायुसेना के हवाई जहाज से लाए जा रहे हैं। गुरुवार को सी 17 हवाई जहाज से आक्सीजन के दो बड़े टैंकर रांची एयरपोर्ट पर उतारे गए और इन्हें बोकारो ले जाया गया। बुधवार को वायु सेना के छह विमान रांची एयरपोर्ट पर उतरे थे। इन पर लदे 10 आक्सीजन टैंकर रांची एयरपोर्ट पर उतार कर बोकारो ले जाए गए थे।
रांची एयरपोर्ट से तीन फ्लाइट कैंसिल, 16 फ्लाइट ने भरी उड़ान
रांची एयरपोर्ट से तीन फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। 16 फ्लाइटों ने उड़ान भरी है। हालांकि, रांची के एयरपोर्ट के अधिकारियों को भी एयरलाइंस ने फ्लाइट रद करने की जानकारी नहीं दी है। इससे ये साफ नहीं हो सका है कि कहां की उड़ानें रद हुई हैं।