Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railways: रांची - चोपन एक्सप्रेस में बढ़ाई गई कोच की संख्या, परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेन

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 10:03 AM (IST)

    Indian Railways Update रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रांची – चोपन – रांची एक्सप्रेस ट्रेन में कोच की संख्या में बढ़ोतरी की है। वहीं विकास कार्य के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लाक के चलते भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

    Hero Image
    Indian Railways Update: रांची - चोपन एक्सप्रेस में बढ़ाई गई कोच की संख्या।

    रांची, जासं। Indian Railways Update यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 18631/18632 रांची – चोपन – रांची एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थाई रूप से कोच संयोजन मे वृद्धि की गई है। अब इन ट्रेनों में वातानुकूलित चेयर कार का एक अतिरिक्त कोच एवं द्वितीय श्रेणी चेयर कार का एक अतिरिक्त कोच तीन महीने के लिए अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    • 18631 रांची – चोपन एक्सप्रेस ट्रेन में 23 नवंबर से 22 फरवरी तक उपरोक्त अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
    • 18632 चोपन – रांची एक्सप्रेस ट्रेन में 24 नवंबर से 23 फरवरी तक उपरोक्त अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

    वातानुकूलित चेयर कार का एक अतिरिक्त कोच एवं द्वितीय श्रेणी चेयर कार का एक अतिरिक्त कोच लगने के बाद इन ट्रेनों का कोच संयोजन होगा। एसएलआर/ एसएलआरडी के दो कोच, सामान्य श्रेणी के दस कोच, वातानुकूलित चेयर कार का एक कोच एवं द्वितीय श्रेणी चेयर कार का 01 कोच, कुल 14 कोच होंगे ।

    परिवर्तित मार्ग से चलेगी भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस 

    आसनसोल मंडल के अंतर्गत अंडाल यार्ड पर विकास कार्य के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लाक लिया जाएगा। इसलिए रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

    13404 भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस  28 नवंबर तक अपने निर्धारित मार्ग भागलपुर – साहिबगंज – अंडाल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भागलपुर – बांका – जसीडीह – कुलटी लिंक केबिन – प्रधान खाटा होकर चलेगी। ट्रेन का बांका, मधुपुर एवं चित्तरंजन स्टेशनों पर ठहराव होगा।

    13403 रांची – भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस 23 नवंबर से 29 नवंबर तक अपने निर्धारित मार्ग अंडाल – साहिबगंज – भागलपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रधान खाटा – कुलटी लिंक केबिन – जसीडीह – बांका – भागलपुर होकर चलेगी तथा ट्रेन का चित्तरंजन, मधुपुर एवं बांका स्टेशनों पर ठहराव होगा।