Indian Railway Update: रांची-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 28 से
Ranchi Anand Vihar Train Indian Railways Update 28 जून को रांची-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 2 दिन होगा। ट्रेन रांची से 2355 बजे प्रस्थान करेगी। इन ट्रेनों में जनरेटर कार का 01 कोच एसएलआर का 01 कोच सामान्य श्रेणी के 03 कोच हैं।
रांची, जासं। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आनंद विहार-रांची के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 02525 रांची-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल 28 जून से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को रांची से चलेगी। ट्रेन रांची से 23:55 बजे प्रस्थान करेगी। मुरी आगमन 00:58 बजे, प्रस्थान 01:03 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:05 बजे प्रस्थान 02:15 बजे, गोमो आगमन 03:10 बजे, प्रस्थान 03:15 बजे होगा।
इसके बाद इस ट्रेन का कोडरमा आगमन 04:16 बजे प्रस्थान 04:18 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 08:30 बजे, प्रस्थान 08:40 बजे, कानपुर आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:30 बजे एवं आनंद विहार आगमन 19:35 बजे होगा। जबकि ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार-रांची सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 30 जून से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनंद विहार से चलेगी। आनंद विहार ट्रेन प्रस्थान 08:00 बजे, कानपुर आगमन 13:35 बजे प्रस्थान 13:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 18:58 बजे प्रस्थान 19:08 बजे होगा।
कोडरमा आगमन 22:54 बजे प्रस्थान 22:56 बजे, गोमो आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, मुरी आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:22 बजे एवं रांची आगमन 04:45 बजे होगा। इन ट्रेनों में जनरेटर कार का 01 कोच, एसएलआर का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 03 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 08 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 02 कोच, एवं रसोई यान का 01 कोच, कुल 16 कोच होंगे।