India vs Pakistan, World Cup 2019 में भारत की जबर्दस्त जीत पर चहुंओर जश्न, CM रघुवर ने दी बधाई Ranchi News
India vs Pakistan World Cup 2019. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वर्ल्ड कप 2019 का 22वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से हरा दिया।
रांची, [जागरण स्पेशल]। India vs Pakistan, ICC World Cup 2019 में भारत की जबर्दस्त जीत और पाकिस्तान की करारी हार से रांची के क्रिकेटप्रेमियों में जश्न का माहौल है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर वर्ल्ड कप 2019 का 22वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से हरा दिया। भारत की जीत के साथ शुरू हुई आतिशबाजी जहां देर रात तक जारी रही, वहीं सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों के एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने टीम इंडिया की जीत पर शुभकामनाएं दीं। आइए जानते हैं टीम इंडिया की जीत पर किसने क्या कहा...
अद्भुत...शानदार खेल... टीम इंडिया। विजय के सफर को जारी रखते हुए पाकिस्तान को हराकर आपने हर हिंदुस्तानी के चेहरे पर खुशियां बिखेर दी हैं। जीत का सिलसिला बरकरार रखें। जय हो, विजय हो। रघुवर दास, मुख्यमंत्री, झारखंड
वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह से हराने के लिए हमारे देश की टीम को बहुत-बहुत बधाई l जय युवा, जय हिंद ,जय भारत.. बाबूलाल मरांडी, झाविमो प्रमुख
विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अजेय क्रम को बरकरार रखने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं। विश्वास है कि आप विश्व कप जीतकर ही लाओगे। कुणाल षाडंगी, सदस्य, झारखंड विधानसभा
भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं। -झारखंड भाजपा
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप