विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई तक महकी झारखंड के आमों की खुशबू, गुमला-देवघर का 'आम्रपाली' विदेशी बाजार में हिट

Published: Wed, 19 Aug 2026 08:06 PM (IST)

भारतीय कृषि खाद्य उत्पादों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है, जिसमें झारखंड के आम और दरभंगा के मखाने जैसे उत्पाद दुबई व कनाडा भेजे जा रहे हैं।

दुबई तक महकी झारखंड के आमों की खुशबू, गुमला-देवघर का 'आम्रपाली' विदेशी बाजार में हिट (AI Generated Image)

दुबई तक महकी झारखंड के आमों की खुशबू, गुमला-देवघर का 'आम्रपाली' विदेशी बाजार में हिट (AI Generated Image)

HighLights

  1. झारखंड के आम, दरभंगा के मखाने का बढ़ा निर्यात।

  2. सिंगापुर भारतीय फल-सब्जियों का प्रमुख बाजार बना।

  3. एपीडा सिंगापुर में भारतीय खाद्य स्टोर खोलेगा।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली/रांची। निर्यात होने वाले आइटम में कृषि से जुड़े खाद्य पदार्थों की मात्रा लगातार बढ़ती जा रही है। इस साल जुलाई में झारखंड के गुमला और देवघर से आम्रपाली आम को दुबई भेजा गया तो सुपरफूड के नाम से मशहूर दरभंगा के मखाने को कनाडा के बाजार में भेजा गया।

अदरक, हल्दी, अनानास, चेरी, प्लम जैसे आइटम भी अब तेजी से निर्यात बास्केट में अपनी जगह बना रहे हैं। जुलाई में उत्तराखंड से फ्रेंच फ्राई का इराक में निर्यात किया गया। यूएई के बाद सिंगापुर भारतीय फल-सब्जी का बड़ा बाजार बनता जा रहा है।

जुलाई में सिंगापुर में जम्मू-कश्मीर की चेरी तो उत्तर-पूर्वी राज्यों के अदरक, हल्दी जैसे कई आइटम भेजे गए। पिछले कुछ महीनों से सिंगापुर होने वाले निर्यात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस साल जुलाई में तो सिंगापुर होने वाले निर्यात में पिछले साल जुलाई के मुकाबले 83 प्रतिशत का इजाफा रहा।

जुलाई में होने वाले निर्यात में सिंगापुर की हिस्सेदारी 4.6 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। यही वजह है कि सिंगापुर के माल या सुपर बाजार में 21 जुलाई को वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में कृषि व प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) अपना स्टोर आरंभ करने जा रहा है, जहां भारतीय फल-सब्जी व अन्य भारतीय खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाएगी।

एपीडा के मुताबिक, ब्रिटेन के साथ एफटीए पर अमल होने के बाद से उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरलम, कर्नाटक जैसे राज्यों से कृषि खाद्य पदार्थों की 17 खेप ब्रिटेने के लिए रवाना की गई है।