Move to Jagran APP

Independence Day Jharkhand Weather Update: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी

Jharkhand Independence Day Rain Forecast मौसम विभाग के अनुसार अगले 14 दिनों तक राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 10:52 PM (IST)
Independence Day Jharkhand Weather Update: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी
Independence Day Jharkhand Weather Update: स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी

रांची, जासं। Independence Day Weather Forecast स्वतंत्रता दिवस पर राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है और इसका असर राज्य के मौसम पर अगले तीन दिनों तक दिखाई देगा। इसे देखते हुए विभाग ने 15 और 16 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई है और राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

वहीं, शुक्रवार के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, लातेहार में सबसे ज्यादा 87.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 14 दिनों तक राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। वहीं, रांची में भी 17 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।

आज से तीन दिनों तक राज्य में होगी तेज बारिश

झारखंड में अगले तीन दिनों तक सभी स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 15 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। इधर, रांची व आसपास के क्षेत्रों में, और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, बाेकारो, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इस दौरान गर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार के लिए भी विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रहा है। राज्य में लातेहार में सबसे ज्यादा बारिश 87.8 मिमी रिकॉर्ड की गयी। वर्तमान में मानसून का टर्फ लाइन चाइबासा के उपर से गुजर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 14 दिनों में राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। राज्य में सामान्य रूप से बारिश रिकॉर्ड की जायेगी। वहीं रांची में भी 17 अगस्त तक लगातार आसमान में बादल छाये रहेंगे। इसके साथ ही हल्के से मध्म दर्जे की बारिश हो सकती है। शहर में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।

तापमान (डिग्री सेंटीग्रेड में)

शहर - अधिकतम - न्यूनतम

रांची - 31.4 - 24.5

जमशेदपुर - 34.1 - 26.2

मेदिनीनगर - 32.8 - 25.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.