Independence Day 2020: COVID-19 के बीच स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, रिहर्सल में जुटे पुलिस के जवान SEE PICS
Independence Day 2020 कोरोना वायरस के खतरे के बीच जवान स्वतंत्रता दिवस की परेड के लिए रिहर्सल कर रहे हैं। डोरंडा मैदान में जवानों ने सुबह-सुबह अभ्यास किया।
रांची, जासं। Independence Day 2020 कोविड-19 से पैदा हुए विपरीत हालात के बावजूद पुलिस के जवान मोर्चे पर डटे हुए हैं। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में भी वे व्यस्त हैं। कोरोना के खतरे के बावजूद इसमें वे कोई कमी बाकी नहीं रखना चाहते हैं। इसे बेहतर बनाने के प्रयास के तहत शनिवार को पुलिस जवानों की परेड आयोजित की गई।
डोरंडा स्थित जैप वन के मैदान में परेड का रिहर्सल किया गया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कोरोना वायरस के खतरे के बीच जवान स्वतंत्रता दिवस की परेड के लिए रिहर्सल कर रहे हैं। डोरंडा मैदान में जवानों ने सुबह-सुबह अभ्यास किया। आइए देखते हैं कुछ खास तस्वीरें...