विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Crime: रांची की पुलिस वाले ने की हैवानियत, नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा ASI

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sat, 25 Nov 2023 06:28 AM (GMT+05:30)

Jharkhand Crime झारखंड में एक एएसआइ (सहायक उप निरीक्षक) के एक नाबालिग लड़की के साथ एक साल तक दुष्कर्म करने ...और पढ़ें

झारखंड में नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा एएसआइ
झारखंड में नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा एएसआइ

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड में एक एएसआइ (सहायक उप निरीक्षक) के एक नाबालिग लड़की के साथ एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित एएसआइ का नाम नीरज खोसला है। पीड़िता के स्वजन के अनुसार एएसआइ की इस करतूत की जानकारी उनको इस वर्ष 10 नवंबर को तब हुई, जब बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की। 14 नवंबर को रांची के महिला थाने में पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया।

इसके दो दिन बाद पुलिस ने आरोपित एएसआइ को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह रांची के होटवार स्थित जेल में बंद है। पुलिस ने आरोपित एएसआइ द्वारा बच्ची का बनाया गया अश्लील वीडियो और फोटो एफएसएल को भेजा है। पुलिस को बच्ची की मेडिकल और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। इस मामले में अब तक चार लोगों का बयान पुलिस ने लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है। 

https://www.jagran.com/jharkhand/ranchi-auto-driver-tried-to-molest-and-force-a-schoolgirl-fir-registered-23588821.html