Move to Jagran APP

JPSC Recruitment 2021: सिर्फ ₹100 फीस, झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज से भरें ऑनलाइन फार्म; Details

JPSC Recruitment 2021 झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए सोमवार से ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च (रात 11.45 बजे) है। परीक्षा शुल्क का भुगतान 16 मार्च (रात 11.45 बजे) तक होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 03:59 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 11:23 AM (IST)
JPSC Recruitment 2021: सिर्फ ₹100 फीस, झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज से भरें ऑनलाइन फार्म; Details
JPSC Recruitment 2021: जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आज से ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं।

JPSC Recruitment 2021: रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए सोमवार से ऑनलाइन फार्म भरने शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च रात 11.45 बजे तक है। परीक्षा शुल्क का भुगतान 16 मार्च को रात 11.45 बजे तक होगा। यह परीक्षा एक साथ चार वर्षों वर्ष 2017, वर्ष 2018, वर्ष 2019 व वर्ष 2020 तक के लिए होनी है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा दो मई को संभावित है, जिसमें शामिल होने के लिए ही ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। सितंबर माह के चाैथे सप्ताह से मुख्य परीक्षा शुरू होगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल होंगे।

loksabha election banner

झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने के लिए सोमवार से ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 मार्च (रात 11.45 बजे) है। परीक्षा शुल्क का भुगतान 16 मार्च (रात 11.45 बजे) तक होगा। संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा एक साथ चार वर्षों वर्ष 2017, वर्ष 2018, वर्ष 2019 तथा वर्ष 2020 तक के लिए होनी है।

इसकी प्रारंभिक परीक्षा दो मई को संभावित है, जिसमें शामिल होने के लिए ही ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। सितंबर माह के चौथे सप्ताह से मुख्य परीक्षा शुरू होगी जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा हाल ही में गठित संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा नियमावली के प्रविधानों के तहत होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक (ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि अर्थात 15 मार्च 2021) उत्तीर्ण होना है।

परीक्षा में शामिल होने के लिए अवसर की सीमा की बाध्यता खत्म कर दी गई है। वैसे पुरुष या महिला अभ्यर्थी जिनके एक से अधिक जीवित पत्नी या पति हैं वे इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र नहीं होंगे। बता दें कि राज्य सरकार के निर्देश पर जेपीएससी ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए शुल्क घटा दिया है। परीक्षा शुल्क के रूप में 600 रुपये की बजाए महज 100 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी, एसटी व आदिम जनजाति के अभ्यर्थियों को 150 रुपये की जगह 50 रुपये ही देने होंगे।

इन सेवाओं के लिए होगी परीक्षा

  1. झारखंड प्रशासनिक सेवा, उप समाहर्ता : 44
  2. झारखंड पुलिस सेवा, पुलिस उपाधीक्षक : 40
  3. जिला समादेष्टा : 16
  4. कारा अधीक्षक : 2
  5. झारखंड नगरपालिका सेवा (नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी) : 65
  6. झारखंड शिक्षा सेवा वर्ग (2) : 41
  7. झारखंड निबंधन सेवा, अवर निबंधक : 10
  8. सहायक निबंधक : 06
  9. सामाजिक सुरक्षा सेवा, सहायक निदेशक : 02
  10. नियोजन पदाधिकारी : 09
  11. प्रोबेशन पदाधिकारी : 17

कुल : 252

आरक्षण के अनुसार पद

  • अनारक्षित : 114
  • अनुसूचित जनजाति : 64
  • अनुसूचित जाति : 22
  • अत्यंत पिछडा वर्ग : 20
  • पिछड़ा वर्ग : 13
  • आर्थिक रूप से कमजोर : 19 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.