Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: बर्फीली हवाओं से बढ़ी कनकनी, 24 घंटे में दो डिग्री गिरा पारा

Jharkhand Weather Update 23 से बादल छाने की संभावना है। दिन में धूप खिलने से राहत वही देर रात कोहरा छा रहा। सुबह-शाम ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 09:21 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 09:30 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: बर्फीली हवाओं से बढ़ी कनकनी, 24 घंटे में दो डिग्री गिरा पारा
Jharkhand Weather Update: बर्फीली हवाओं से बढ़ी कनकनी, 24 घंटे में दो डिग्री गिरा पारा

रांची, जासं। Jharkhand Weather Update उत्तर पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। 24 घंटे के भीतर रांची का पारा दो डिग्री और लुढ़क गया। 17 दिसंबर को पारा 14.6 पर था जो 18 दिसंबर को लुढ़क कर 8.6 पर पहुंचा था। 19 दिसंबर को यह 6.6 डिग्री पर पहुंच गया। नतीजा कंपकंपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। हालांकि जैसे-जैसे सूरज की रोशनी बढ़ती गई कनकनी से राहत मिलती रही। दिन में तो तेज धूप खिली और लोग इसका आनंद भी लेते रहे। 

loksabha election banner

मैक्लुस्कीगंज का पारा 3 डिग्री पर पहुंचा

खलारी क्षेत्र में बादल छंटने के साथ ही हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। गुरुवार की रात आठ बजे मैक्लुस्कीगंज में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया। गुरुवार की सुबह में कई जगहों पर घना कोहरा व धुंध था। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। खलारी क्षेत्र में अचानक ठंड बढऩे तथा पूरे दिन शीतलहरी चलने से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों, सीसीएलकर्मियों व दिहाड़ी मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को पूरे प्रदेश में सबसे कम तापमान कांके में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। इधर, रांची का अधिकतम तापमान 21.0 रहा। सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 3.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि गुरुवार को सुबह के समय राज्य के एक-दो स्थानों पर मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहा। उत्तर-पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति भी बनी रही। उन्होंने बताया कि आगामी चार दिनों तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा। 23 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

22-23 को छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान के तहत पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 व 23 दिसंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। सोमवार को राज्य के उत्तरी-पश्चिमी, मध्य व दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इससे पूर्व रविवार को राज्य के उत्तरी-पश्चिमी भागों में एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बताया कि आगामी दो-चार दिनों तक रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक तीसरे-चौथे सप्ताह में तापमान में गिरावट

  • 20-26 दिसंबर तक अधिकतम तापमान सामान्य व सामान्य से नीचे 18 से 27 डिसे. के बीच रहेगा।
  • 27 दिसंबर 2019 से 05 जनवरी 2020 तक सामान्य से नीचे 20 से 25 डिसे. के बीच रहने की संभावना है।
  • 20 से 26 दिसंबर तक अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से नीचे 05 से 15 डिसे. के बीच रहेगा।
  • 27 दिसंबर 2019 से 05 जनवरी 2020 तक सामान्य से नीचे 07 से 12 डिसे. के बीच रहने की संभावना है।

गुरुवार का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम    न्यूनतम

  • रांची        21.0       6.6      
  • कांके       17.8       5.8
  • जमशेदपुर   23.3       10.2
  • डालटनगंज  16.9       8.6
  • बोकारो       22.1     9.1
  • चाईबासा     23.8     8.6
  • दुमका        18.7     7.9

आर्द्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

  • रांची        88          58  
  • जमशेदपुर   82          63
  • डालटनगंज  88          68
  • बोकारो       81         70
  • चाईबासा     70         69

राज्य में 8.5 मिमी. बारिश हुई

12 से 18 दिसंबर तक राज्य में सामान्य बारिश (0.8 मिमी.) की तुलना में 957 फीसद (8.5 मिमी.) बारिश हुई। 24 जिलों में से 19 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश, एक जिला में सामान्य बारिश, चार जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। मात्र तीन जिलों में ही बारिश नहीं हुई। इसी प्रकार, एक से 19 अक्टूबर तक सामान्य बारिश (87.0 मिमी.) की तुलना में 59 फीसद अधिक बारिश (138.3 मिमी.) रिकॉर्ड किया गया। 14 जिलों में से 10 जिलों में अत्यधिक बारिश, चार जिलों में सामान्य से अधिक, नौ जिलों में सामान्य बारिश दर्ज किया गया। मात्र एक जिले में सामान्य से काफी कम बारिश रिकॉर्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.