आइसीआइसीआइ बैंक ने दिए मास्क, सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनर
राची सोमवार को आइसीआइसीआइ बैंक ने राची नगर निगम को तीन सौ पीस मास्क 240
जागरण संवाददाता, राची : सोमवार को आइसीआइसीआइ बैंक ने राची नगर निगम को तीन सौ पीस मास्क, 240 पीस सैनिटाइजर व एक पीस थर्मल स्कैनर प्रदान किए। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आइसीआइसीआइ बैंक के माध्यम से सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की मेयर आशा लकड़ा व नगर आयुक्त मनोज कुमार ने सराहना की। निर्धन परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण
जासं, राची : एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट की महिला समिति की सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को सुभाष चौक कोकर में 12 निर्धन परिवारों की महिला सदस्यों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने फेस मास्क का भी वितरण किया। इस सेवा कार्य में महिला समिति की सुनीता अग्रवाल, उíमला पाडिया, ललिता पोद्दार, रेखा पोद्दार,पूनम अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल आदि उपस्थित थीं। 25 जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया राशन
जासं, राची : श्री महावीर मंडल राची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने लॉकडाउन में 25 जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाया। इसके साथ ही भोजन पैकेट का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन एक से शुरू कर इसके चौथे चरण तक श्री महावीर मंडल राची ने सेवा कार्य जारी रखा है। इसमें श्री महावीर मंडल के वरिष्ठ सदस्य किशोर साहू, उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, लंकेश सिंह, अशोक पुरोहित, गोपाल पारीक, प्रणय कुमार अहम भूमिका निभा रहे हैं। तीन सौ से भी अधिक लोगों को कराया भोजन
जासं, राची : रविवार की शाम मारवाड़ी युवा महिला मंच समर्पण शाखा ने पहाड़ी मंदिर के पीछे स्लम एरिया में रह रहे 300 से भी अधिक लोगों के बीच सब्जी, पूड़ी के साथ बूंदिया का वितरण किया। इस अवसर पर रश्मि मालपानी ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य करने में मनोबल मिलता है। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मीना टाईवाला, ज्योति अग्रवाल, सुमिता लाठ, अशोक लाठ, कविता सोमानी, आशा सराफ, शशि बंका, सपना सिंघानिया,अमन व मोहित ने अपना सहयोग दिया।