रांची में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपित का पूरा परिवार फरार
रांची के ठाकुरगांव इलाके में एक्शन की पति ने पत्नी का गला घोंट कर मार डाला। इसके बाद पूरा परिवार फरार हो गया है। जनाकारी के अनुसार ठाकुरगांव जीवन बगीचा निवासी भोला साहु की पत्नी सबीता देवी उम्र लगभग 30 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी गईा।
रांची/बुढमू, जासं । रांची के ठाकुरगांव इलाके में पति ने पत्नी का गला घोंट कर मार डाला। इसके बाद पूरा परिवार फरार हो गया है। जनाकारी के अनुसार ठाकुरगांव जीवन बगीचा निवासी भोला साहु की पत्नी सबीता देवी उम्र लगभग 30 वर्ष की गला दबाकर हत्या कर दी गईा। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी शनिवार सुबह को तब हुई जब भोला के पडोसी सुबह भोला के घर में किसी भी सदस्यों का सुगबुगाहट नहीं मिली।
एक साथ मिलकर जब पड़सी भोला के धर के अन्दर गये तो देखा कि उसकी पत्नी मृत पड़ी है। घटना की जानकारी ठाकुरगांव थाना पुलिस को दी गई। पुलिस शव के कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। मामले पर थाना प्रभारी प्रमोद राय ने बताया कि प्रथम दृश्य मे घरेलू विवाह में हत्या का मामला दिखता है। भोला के सभी स्वजन फरार हैं। मृतिका के दो बच्चे हैं। वहीं ग्रामीणों की माने तो हत्या भोला ने ही किया है दोनो के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।