Move to Jagran APP

Jharkhand Honor Killing: बाप ने जवान बेटी का क्यों किया कत्ल, चचेरी बहन ने कैसा खोला राज, दिल दहलाने वाली घटना

Jharkhand Honor Killing इस हत्या के जुर्म में पुलिस ने पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने हत्या कर शव को दफना दिया था। चचेरी बहन ने राज खोला तो सबको पता चला। कब्र खोदकर पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

By M. EkhlaqueEdited By: M EkhlaquePublished: Wed, 28 Sep 2022 04:07 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 04:13 PM (IST)
Jharkhand Honor Killing: बाप ने जवान बेटी का क्यों किया कत्ल, चचेरी बहन ने कैसा खोला राज, दिल दहलाने वाली घटना
Jharkhand Honor Killing: झारखंड की राजधानी रांची में पिता ने बेटी की हत्या कर शव को दफनाया।

रांची, डिजिटल डेस्क। Ranchi Honor Killing नाम है- नादिया निजार। झारखंड के रांची जिले के गोंदा इलाके की रहने वाली थी। 21 सितंबर की शाम वह फार्मासिस्ट की नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई। इंटरव्यू के बाद सीधे घर लौटी। मुंह हाथ धोया। कुछ खाया-पिया और आराम करने लगी। बस किसी तरह यह नौकरी मिल जाए, तो समझो सारी परेशानी खत्म... इसी उम्मीद में खोई हुई बिस्तर पर लेट रही थी। लेकिन नादिया निजार को क्या पता कि मौत उसके सिर मंडरा रही है। पलक झपकते उसकी रूह कब्ज कर ली जाएगी। बेटियां घर में महफूज होती हैं, बेफिक्र होती हैं, लेकिन यहां तो उसकी हत्या के लिए घर में ही साजिश की पूरी प्लाट तैयार हो चुकी है।

loksabha election banner

इंटरव्यू देकर घर लौटी थी नादिया निजार

अचानक एक खबर आस-पड़ोस और रिश्तेदारों को मिली कि नादिया निजार की मौत हो गई है। लोग घर की तरफ दौड़े। पूरा घर-पड़ोस गमगीन हो गया। आज ही तो नौकरी के लिए इंटरव्यू देकर लौटी थी? अचानक क्या हो गया? हर जुबान पर बस यही सवाल था। चचेरी बहन निशात ने भी नादिया निजार के पिता फिरोज से यही सवाल पूछा। जवाब मिला- ब्लड प्रेशर लो हो गया था। अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चचेरी बहन थोड़ी देर के लिए यह जवाब सुनकर मान गई।

नादिया की गर्दन पर निशान देख चौंकी बहन

मुर्दे घर में नहीं रखे जाते। जितनी जल्दी हो उसे दफना दिया जाना चाहिए। कुछ इसी लोकमान्यता का पालन करते हुए पिता और घरवालों ने मिलकर नादिया निजार का शव दफनाने की कवायद शुरू कर दी। लेकिन चेचेरी बहन निशात की नजर नादिया निजार की गर्दन पर पड़ गई। गर्दन पर लाल निशान, मानाें किसी ने रस्सी से गला घोंट दिया हो। निशात देखते ही बेचैन हो गई। जोर-जोर से चिल्लाने लगी- नहीं नहीं यह मौत नहीं हत्या है। भेद खुलते ही नादिया निजार के पिता ने निशात को धमकाया- मुंह बंद रखो। किसी से कुछ मत कहना। डरी-सहमी निशात खामोश हो गई। लेकिन वह सच्चाई से वाकिफ हो चुकी थी। इस बीच घरवालों ने नादिया निजार के शव को रात में ही दफना दिया।

...और निशाात ने पुलिस को दे दी जानकारी

इधर, निशात भीतर ही भीतर धधक रही थी। वह विस्फोट करने को आतुर थी। उसका दिमाग फटा जा रहा था। अंतत वह चुप नहीं बैठी। उसने पुलिस को फोनकर सबकुछ बता दिया। पुलिस सक्रिय हो गई। गोंदा थाने के प्रभारी रवि ठाकुर कहते हैं पुलिस ने सूचना के बाद परिवार पर दबाव बनाया। पूछताछ शुरू की। आरोपित पिता कुछ भी बताने को तैयार नहीं। हर बार एक ही जवाब- ब्लड प्रेशर लो था...। पूछताछ चल रही है। जल्द ही सही कारण सामने आ जाएगा। पुलिस पूरी तरह आश्चस्त है कि यह हत्या ही है। शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जाएगा कि हत्या कैसे हुई है। इस मामले में पिता समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत होता है : पुलिस

थाना प्रभारी रवि ठाकुर कहते हैं कि कुछ तो बात है, जिस पर अभी भी पर्दादारी है। पुलिस यह पता लगा रही कि नादिया निजार कहां पढ़ाई करती थी। वह किस-किस से बातें करती थीं। उसके कौन-कौन दोस्त हैं। दोस्तों से भी बहुत कुछ पता चलेगा। यह पूरा मामला ऑनर किलिंग का लगता है। पुलिस इस एंगल से भी इसकी जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.