मतदान के दिन 12 दिसंबर को झारखंड हाई कोर्ट में अवकाश Ranchi News
Jharkhand Assembly Election 2019. हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ की ओर से अवकाश को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
रांची, राज्य ब्यूरो। विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव के कारण 12 दिसंबर को झारखंड हाई कोर्ट में अवकाश रहेगा। इस दिन रांची में मतदान होना निर्धारित है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ की ओर से अवकाश को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
हाई कोर्ट के एपीपी जीबी राव का निधन
झारखंड हाई कोर्ट के एपीपी जीबी राव का रिम्स में इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया। 55 वर्षीय जीबी राव किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज रिम्स में चल रह था। एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि जीबी राव आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के रहने वाले थे। वे रांची में अकेले रह रहे थे। उनके निधन की सूचना परिजनों को दे दी गई है। अभी तक उनके परिजन रिम्स नहीं पहुंचे हैं। अगर उनके परिजन रांची नहीं आते हैैं, तो एडवोकेट एसोसिएशन उनका अंतिम संस्कार करेगा।