Move to Jagran APP

Holi 2020: जोगीरा सारा रा रा... रांची में होली पर खूब उड़ रहे रंग-गुलाल

Holi 2020. रंगों के इस पर्व में लोग-बाग अपने-अपने घरों से निकलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे हैं। हर जगह माहौल होलियाना नजर आ रहा है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 10 Mar 2020 10:11 AM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 10:11 AM (IST)
Holi 2020: जोगीरा सारा रा रा... रांची में होली पर खूब उड़ रहे रंग-गुलाल
Holi 2020: जोगीरा सारा रा रा... रांची में होली पर खूब उड़ रहे रंग-गुलाल

रांची, जेएनएन। होली का त्योहार राजधानी रांची में पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। रंगों के इस पर्व में लोग-बाग अपने-अपने घरों से निकलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे हैं। हर जगह माहौल होलियाना नजर आ रहा है। इससे पूर्व कल सोमवार को शाम में होलिका दहन किया गया। चौक-चौराहों पर होलिका दहन की परंपरा निभाई गई और लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी।

loksabha election banner

जेल में होली पर विशेष व्यवस्था

होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) प्रशासन ने कैदियों के लिए होली में विशेष व्यवस्था की है। रंग, अबीर और गुलाल मंगवाया गया है। यहां वीआइपी कैदी और आम कैदी सभी मिलकर होली खेल रहे हैं। मांदर बजा फाग गीत भी गाया जा रहा है। जेल प्रशासन ने पर्याप्त मात्रा में अबीर-गुलाल मंगवाया है। जेल अधीक्षक अशोक चौधरी ने बताया कि होली को लेकर कैदियों में भी उत्साह है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी कैदियों के लिए रंग की व्यवस्था की गई है।

होली में ऐसे रखें अपना ख्‍याल

  • होली खेलने से पहले पूरे शरीर में तेल या मॉश्चराइजर लगा लें।  इससे आपकी त्वचा पर रंगों का असर नहीं होगा।
  • होली खेलने के दौरान कानों में रंग ना जाए इसका  ख्याल  जरूर रखें। खासकर जब लोग पानी वाले गुब्बारे के साथ खेलते हैं।
  • कई रंगों में हानिकारक केमिकल होते हैं, इससे आंखों में जाने से एलर्जी, सूजन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है। इसलिए हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।
  • रंगों के इस त्योहार में शामिल होने से पहले अपनी बालों की सुरक्षा का ख्याल रखें। रंग खेलने से पहले अपनी बालों को बांधना ना भूलें।  सबसे बेहतर होगा आप बालों को ढ़क कर ही रखें। 
  • ध्यान रहे होली खेलते वक्त अगर रंग, गुलाल आपकी आंखों में चली जाए तो फौरन पानी से धो लें। पानी से धोने के बाद भी मगर आंखों में चुभन या जलन हो तो लापरवाही किए बगैर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.