Move to Jagran APP

ऑस्ट्रेलिया से चैंपियन बनकर लौटी हॉकी खिलाड़ी ब्‍यूटी डुंगडुंग, रांची एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत

Jharkhand. ब्यूटी के रांची आगमन पर मंगलवार को हॉकी संघ झारखंड के पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में उसका जोरदार स्वागत किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 05:11 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 05:11 PM (IST)
ऑस्ट्रेलिया से चैंपियन बनकर लौटी हॉकी खिलाड़ी ब्‍यूटी डुंगडुंग, रांची एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
ऑस्ट्रेलिया से चैंपियन बनकर लौटी हॉकी खिलाड़ी ब्‍यूटी डुंगडुंग, रांची एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत

रांची, जासं। तीन से आठ दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया में आयोजित नेशनल जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम विजेता बनी है। इस विजेता टीम में झारखंड की बेटी ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिल थी। ब्यूटी के रांची आगमन पर मंगलवार को हॉकी संघ झारखंड के पदाधिकारियों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में उसका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही ब्यूटी को फूल-माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, खेल विभाग के राज्य समन्वयक उमाशंकर जायसवाल सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.