Move to Jagran APP

Hockey India: रांची में खुलेगा हॉकी का पहला हाई परफार्मेंस सेंटर, 14 से 24 साल तक के खिलाड़ी होंगे तैयार

साई व हॉकी इंडिया ने देश के सात शहरों में हाई परफार्मेंस केंद्र बनाने की घोषणा की। उसमें रांची पूर्वी क्षेत्र का एकमात्र सेंटर होगा। खेलो इंडिया के तहत यह अकादमी शुरू की जाएगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 06:44 AM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 06:44 AM (IST)
Hockey India: रांची में खुलेगा हॉकी का पहला हाई परफार्मेंस सेंटर, 14 से 24 साल तक के खिलाड़ी होंगे तैयार
Hockey India: रांची में खुलेगा हॉकी का पहला हाई परफार्मेंस सेंटर, 14 से 24 साल तक के खिलाड़ी होंगे तैयार

खास बातें

loksabha election banner
  • भारतीय खेल प्राधिकरण व हॉकी इंडिया द्वारा होगा संचालित
  • खेलो इंडिया योजना के तहत शुरू की जाएगी अकादमी
  • सेंटर में खिलाडिय़ों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा
  • 72-72 बालक-बालिका खिलाडिय़ों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
  • 14 से 24 वर्ष तक के खिलाड़ी को विशेषज्ञों द्वारा तराशा जाएगा

रांची, जासं। प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी क्षेत्र के दूसरे राज्यों के खिलाडिय़ों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और हॉकी इंडिया ने जूनियर और सब जूनियर खिलाडिय़ों के रांची में हाई परफार्मेंस सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। साई व हॉकी इंडिया ने देश के सात शहरों में हाई परफार्मेंस केंद्र बनाने की घोषणा की। उसमें रांची पूर्वी क्षेत्र का एकमात्र सेंटर होगा।

यह कदम ओलंपिक 2024 और 2028 के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने के मकसद से उठाया गया है। दिल्ली के ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर राष्ट्रीय हॉकी अकादमी, सुंदरगढ़ (ओडिशा), भोपाल और बेंगलुरु में साई केंद्र अगले तीन महीने में शुरू हो जाएंगे, जबकि बाकी तीन केंद्र अगले एक साल में शुरू होंगे। हॉकी इंडिया और उसके हाई परफार्मेंस निदेशक इन पर नजर रखेंगे और खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के मौके भी दिए जाएंगे। ये अकादमियां खेलो इंडिया योजना के तहत शुरू की जाएंगी।

साई सेंटर व मोरहाबादी हॉकी स्टेडियम में खुलेगा सेंटर

रांची में सेंटर साई व मोरहाबादी हॉकी स्टेडियम में चलेगा। कुछ माह पहले हॉकी इंडिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची आकर सारी सुविधाओं का जायजा लिया था। सेंटर में खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाएं मिलेंगी। चूंकि अभी यहां खिलाडिय़ों के लिए आवासीय व्यवस्था पूरा नहीं की जा सकती है इसलिए इसे खोलने में कुछ माह लग सकते हैं।

सेंटर में 144 खिलाड़ी रहेंगे

हाई परफार्मेंस सेंटर में 72 बालक व 72 बालिका खिलाडिय़ों को रखा जाएगा। जिनके खाने पीने, पढ़ाई व प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था की जाएगी। सेंटर में 14 से 24 वर्ष के बीच के खिलाडि़य़ों का चयन किया जाएगा। खिलाडिय़ों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन विभिन्न राज्यों में किया जाएगा।

जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में करेंगे अभ्यास

सेंटर के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में दिया जाएगा जबकि रहने की व्यवस्था साई सेंटर या फिर हॉकी स्टेडियम के पीछे की जा सकती है। हालांकि अभी तक आवास को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। सूत्र की मानें तो जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.