Move to Jagran APP

हर विषयों को एक दूसरे से जोड़ती है इतिहास

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इतिहास एक व्यापक विषय है, जो हर विषयों को एक दूसरे से से जोड़ता है। राज्यपाद द्रौपदी मुर्मू रविवार को अखिल भारतीय इतिहास संकलन के कार्यक्रम में बोल रही थी। कार्यक्रम में शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 May 2018 07:52 AM (IST)Updated: Mon, 28 May 2018 10:52 AM (IST)
हर विषयों को एक दूसरे से जोड़ती है इतिहास
हर विषयों को एक दूसरे से जोड़ती है इतिहास

रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इतिहास एक व्यापक विषय है, जो हर विषयों को एक दूसरे से जोड़ती है। इसे व्यापक परिप्रेक्ष में भी देखा जाना चाहिए। अभी तक लोगों को जो इतिहास पढ़ाया जा रहा है वह पाश्चात्य लेखन से प्रभावित है। वे रविवार को अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति के दो दिवसीय चिंतन बैठक के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहीं थीं।

loksabha election banner

राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहा विभिन्न धर्म जाति के लोग एक साथ निवास करते हैं। उन सभी की अपनी सभ्यता एवं संस्कृति है जिसे कलमबद्ध करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक राज्य की गजेटियर बनाने का अनुरोध भी इतिहासकारों से किया। रांची के सरला बिरला स्कूल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का भी मार्गदर्शन लोगों को प्राप्त हुआ। इस बैठक में देश के लगभग 150 इतिहासकारों ने भाग लिया।

इस मौके पर राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार डॉक्टर आनंद भूषण, राची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमेश कुमार पाडे, विनोद बिहारी महतो कोयलाचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अंजनी कुमार श्रीवास्तव, इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, संगठन सचिव ,इतिहास संकलन समिति झारखंड के अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार, उपाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, सचिव डॉ कनजीव लोचन, कोषाध्यक्ष डॉक्टर मृत्युंजय कुमार तथा मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता बृज भूषण पाडे उपस्थित थे।

पुस्तक का विमोचन

इस मौके पर राज्यपाल ने इतिहास संकलन समिति उत्कल प्रांत की पुस्तक ओडीशा का जनपदीय इतिहास एवं झारखंड के उपाध्यक्ष डॉक्टर शत्रुघ्न कुमार पाडे द्वारा लिखित पुस्तक झारखंड का इतिहास का विमोचन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.