Move to Jagran APP

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बहू बाजार में महिला को दुकान आवंटित नहीं कर रहा नगर निगम

बहू बाजार की रहने वाली महिला गीता देवी 19 साल से अपनी दुकान आवंटन कराने के लिए नगर निगम का चक्कर काट रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:54 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:54 PM (IST)
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बहू बाजार में महिला को दुकान आवंटित नहीं कर रहा नगर निगम
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बहू बाजार में महिला को दुकान आवंटित नहीं कर रहा नगर निगम

- नगर विकास विभाग की टिप्पणी की गलत व्याख्या कर रद किया आवंटन का प्रस्ताव, अब दुकान तोड़ने की तैयारी

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, रांची : बहू बाजार की रहने वाली महिला गीता देवी 19 साल से अपनी दुकान आवंटन कराने के लिए नगर निगम का चक्कर काट रही हैं। नगर निगम ने हाईकोर्ट के निर्देश पर दुकान आवंटन की प्रक्रिया तो शुरू की। लेकिन अधिकारियों ने महिला को परेशान करने के लिए बोर्ड की स्थानीय समिति में पास होने के बावजूद दुकान आवंटन का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेज दिया। नगर विकास विभाग ने यह कहकर प्रस्ताव रद्द कर दिया कि इसे नगर विकास विभाग को भेजने की जरूरत नहीं है। इस मामले में नगर निगम खुद फैसला ले सकता है। नगर निगम ने इसकी व्याख्या अलग तरीके से कर महिला को बताया कि उसका प्रस्ताव रद्द हो गया है। तब से महिला अपनी दुकान का आवंटन हासिल करने के लिए परेशान है। अब नगर निगम ने दुकान को तोड़ने के लिए एसडीओ से मजिस्ट्रेट और फोर्स की मांग की है। इससे महिला दहशत में है। गीता देवी का कहना है कि यही दुकान उसकी रोजी-रोटी है। लाकडाउन के चलते कई महीने तक दुकान बंद थी। इससे घर की आर्थिक हालत बदतर हो गई है। दुकान में वह छोटे-मोटे सामान बेच कर अपना गुजारा करती है। इसलिए उसे दुकान आवंटित की जाए। वर्ष 2001 से लगा रही हैं दुकान

चुटिया की रहने वाली गीता देवी बहू बाजार में 2001 से अपनी दुकान लगा रही हैं। उनके आसपास कई अवैध दुकानें हैं। इनका आवंटन अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि 2012 में सिर्फ उनकी दुकान तोड़ दी गई थी। गीता देवी ने बताया कि उन्होंने नगर निगम से दुकान आवंटित किए जाने की मांग की थी। जब दुकान आवंटित नहीं हुई तो वह हाईकोर्ट गईं। स्थायी समिति में पास हुआ था आवंटन का प्रस्ताव

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद नौ अप्रैल 2015 को नगर निगम ने स्थाई समिति में दुकान आवंटन का प्रस्ताव पास किया। लेकिन उसे नगर विकास विभाग को भेज दिया और मामला अटका दिया। गीता देवी ने कहा कि बहू बाजार में एक दर्जन से ज्यादा दुकानें अतिक्रमण कर बनाई गई हैं। इनमें कई पक्की दुकानें हैं। लेकिन नगर निगम इन दुकानों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। अन्य दुकानदारों को नोटिस, लेकिन कार्रवाई नहीं

नगर निगम ने बहू बाजार में कई दुकानदारों पर नोटिस जारी की थी। नोटिस में कहा गया था कि वह अवैध निर्माण बंद कर दें अन्यथा एफआइआर दर्ज कराया जाएगा। लेकिन दुकानदार ने निर्माण कार्य पूरा करा लिया। इसके बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, कुछ दिन पहले वार्ड पार्षद नगर निगम के कुछ कर्मियों को लेकर आईं और गीता देवी की दुकान तुड़वाने का प्रयास करने लगी। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते दुकान नहीं टूटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.