हीरो साइकिल ने झारखंड में दिया प्लांट लगाने का प्रस्ताव
हीरो साइकिल झारखंड में साइकिल कारखाना खोलने पर विचार कर रही है। कंपनी के अध्यक्ष पंकज मुंजाल ने मंगलवार को इस मसले पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ विस्तार से चर्चा की।
राब्यू, रांची। हीरो साइकिल झारखंड में साइकिल कारखाना खोलने पर विचार कर रही है। कंपनी के अध्यक्ष पंकज मुंजाल ने मंगलवार को इस मसले पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने मुंजाल को भरोसा दिलाया कि फैक्ट्री स्थापित करने की स्थिति में राज्य सरकार मदद को तैयार है।
पंकज मुंजाल ने राज्य के महत्वपूर्ण शहरों में साइकलिंग ट्रैक निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा। इसकी शुरुआत रांची के भगवान बिरसा मुंडा पार्क से करने की योजना है। साइकलिंग ट्रैक बनाने पर लोग इसकी तरफ आकर्षित होंगे । इससे युवाओं के स्वास्थ्य पर बेहतर प्रभाव पड़ेगा और प्रदूषण की समस्या में कमी आएगी। हीरो साइकिल की तरफ से अपने उत्पाद से जुड़े विभिन्न पहलुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार और सचिव सुनील कुमार वर्णवाल मौजूद थे।