विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Republic Day 2026: CM हेमंत सोरेन ने दुमका में नहीं फहराया झंडा, बीजेपी ने बताया संविधान का अपमान

Published: Mon, 26 Jan 2026 10:32 AM (IST)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गणतंत्र दिवस पर दुमका में झंडा न फहराने पर भाजपा ने हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी। फाइल फोटो

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी। फाइल फोटो

HighLights

  1. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में झंडा नहीं फहराया।

  2. भाजपा ने इसे संविधान का अपमान बताया, विदेश दौरे पर सवाल।

  3. बाबूलाल मरांडी ने CM पर लंदन में सैर-सपाटे का आरोप लगाया।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश दौरे की वजह से इस गणतंत्र दिवस पर राज्य की उप राजधानी दुमका में झंडा नहीं फहराया। इसको लेकर बीजेपी ने Hemant Soren पर हमला बोला है और उन पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया। 

रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने की जगह मुख्यमंत्री और सरकारी अधिकारी लंदन की सड़कों पर खरीदारी कर रहे हैं।

मरांडी ने इसे गणतंत्र और संविधान का अपमान बताया और कहा कि यही लोग हैं, जो सदन में सड़क पर और चौक चौराहों पर संविधान की पुस्तक लहराते हैं, लेकिन राष्ट्रीय पर्व की मर्यादा भूल जाते हैं।

मुख्यमंत्री और अधिकारियों पर सैर-सपाटे का आरोप

Babulal Marandi ने आरोप लगाया कि दावोस के सम्मेलन में गए दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री वापस लौट आए, लेकिन झारखंड के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी अपनी पत्नियों के साथ लंदन में सैर सपाटे में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरा ब्यौरा जारी कर बताए कि आखिर मुख्यमंत्री किस काम से रुके हैं? गणतंत्र दिवस से भी ज्यादा कौन सा महत्वपूर्ण कार्य है?

उद्योग लगने के नाम पर टाटा से एमओयू करने मुख्यमंत्री दावोस गए। जो टाटा कंपनी रांची में आकर एमओयू कर सकती थी। नवीन जिंदल के साथ एमओयू हुआ दावोस में ये भी रांची में हो सकता था। उन्होंने कहा कि टाटा का प्रोजेक्ट भी आन गोइंग प्रोजेक्ट है।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2026: झारखंड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने फहराया झंडा, CM सोरेन की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें- धनबाद भाजपा में गुटबाजी चरम पर, सांसद ढुलू महतो ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने खोल दी पार्टी की पोल

यह भी पढ़ें- झारखंड सरकार ने World Economic Forum से क्या हासिल किया? दावोस से लौटे चेंबर सदस्यों ने दी जानकारी