Move to Jagran APP

निर्मल महतो को श्रद्धांजलि के बहाने हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर साधा निशाना

झारखंड में आज गुरुवार को शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 03:14 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 06:07 PM (IST)
निर्मल महतो को श्रद्धांजलि के बहाने हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर साधा निशाना
निर्मल महतो को श्रद्धांजलि के बहाने हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर साधा निशाना

रांची, जेएनएन। झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अगुआ शहीद निर्मल महतो का आज 32वां शहादत दिवस मनाया जा रहा है। रांची में गुरुवार को इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कहा कि जिस वजह से झारखंड के शहीदों ने अपनी शहादत दी है, वह बेकार न जाए। शहीदों का परिवार अनुकंपा की जिंदगी जीने को विवश है।

loksabha election banner

आदिवासियों-मूलवासियों और सदानों की जिंदगी किसी से छिपी नहीं है। राज्य में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं। रोजगार के अभाव में युवक बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि किसान इच्छामृत्यु की मांग कर रहे हैं। यह सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए हेमंत ने कहा कि किसानों के खाते में तीन हजार रुपये डालने के लिए पूरा महकमा लगा हुआ है। खैरात के रूप में सरकार सिर्फ अपना राजनीतिक एजेंडा प्राप्त करने में लगी हुई है। क्या इसी खैरात के लिए राज्य अलग हुआ था।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.