विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champai Soren: अलग हो गए चंपई, फिर भी हेमंत को आस; JMM ने 'बगावती टाइगर' से कर दी बड़ी मांग

Published: Fri, 13 Sep 2024 02:44 PM (IST)

झामुमो ने पीएम मोदी के आगामी दौरे से पहले पूर्व सीएम और पार्टी से बगावत कर भाजपा में शामिल होने ...और पढ़ें

झामुमो ने पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे के बहाने पूर्व सीएम चंपई सोरेन पर निशाना साधा।
झामुमो ने पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे के बहाने पूर्व सीएम चंपई सोरेन पर निशाना साधा।

HighLights

  1. झामुमो ने चंपई सोरेन से की बकाया दिलाने और सरना कोड की घोषणा कराने की मांग
  2. कहा- झारखंड में आगे लगाने की भाजपा की मंशा सफल नहीं होगी, चुनाव में होगा सफाया

राज्य ब्यूरो, रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के बहाने पूर्व सीएम चंपई सोरेन को निशाने पर लिया।

महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि चंपई सोरेन पार्टी के प्रखर वक्ता रहे हैं। वे झामुमो के नीति-सिद्धांत और झारखंडी हित से जुड़े मुद्दों और मांगों को हमेशा प्रमुखता से उठाते रहे हैं। अब वे भाजपा में चले गए हैं, तो उनकी अधिक जिम्मेदारी बनती है।

सुप्रियो की चंपई से डिमांड

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 15 सितंबर को पीएम जमशेदपुर के दौरे पर आ रहे हैं। चंपई पीएम से झारखंड का बकाया दिलाएं और सरना धर्म कोड की घोषणा कराएं।

मंच पर कई पूर्व सीएम रहेंगे। यह उनकी भी जिम्मेवारी बनती है कि वह प्रधानमंत्री से इसकी घोषणा कराएं। 21 सितंबर को गृहमंत्री भी संथाल जा रहे हैं।

सुप्रियो ने आगे कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी 19 सितंबर को झारखंड आ रहीं हैं। पीएम और गृहमंत्री घोषणा करेंगे, तो फिर उसे राष्ट्रपति ही मंजूरी प्रदान करेंगी।

झारखंड देश को बहुत कुछ देता है, लेकिन...

उन्होंने कहा कि राज्यपाल रहते हुए द्रौपदी मुर्मू ने पूर्ववर्ती रघुवर सरकार द्वारा सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन को वापस कर आदिवासी-मूलवासियों के हितों की रक्षा की थी। झारखंड देश को बहुत कुछ देता है, मगर इसके एवज में झारखंड और झारखंडियों को कुछ मिलता नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की मंशा सफल नहीं होगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: रघुवर दास फिर लौट सकते हैं झारखंड की राजनीति में, बस इस बात का है इंतजार; शाह से हुई थी मुलाकात

Maiya Samman Yojana: हेमंत सोरेन आज जारी करेंगे मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त; केवल इन महिलाओं को मिलेगा लाभ