Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

Hemant Soren Oath Live: चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Jharkhand CM Hemant Soren Oath Live: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन ने शपथ ले ली है। वह रिकॉर्ड चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, डीके शिवकुमार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

By Sanjeev Kumar Thu, 28 Nov 2024 05:27 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

Hemant Soren Oath Live: वहीं शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने जनता को संदेश भी दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज का यह दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है - अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज

28 Nov 20245:27:23 PM
Hemant Soren: परिवार के साथ हेमंत सोरेन
blog images
28 Nov 20245:23:59 PM
Mamata Banerjee: रांची से रवाना हुईं ममता बनर्जी

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद ममता बनर्जी रांची से रवाना हुईं।

#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee leaves from Ranchi after attending the oath ceremony of Jharkhand CM Hemant Soren. pic.twitter.com/m4siYbMOKB

— ANI (@ANI) November 28, 2024
28 Nov 20245:05:20 PM
Hemant Soren Oath: झामुमो नेता अंजनी सोरेन की प्रतिक्रिया

हेमंत सोरेन के झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उनकी बहन और झामुमो नेता अंजनी सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि आज पूरा झारखंड खुश है, हमें पहले से ही उम्मीद थी कि हम पूर्ण बहुमत से जीतेंगे।;

#WATCH | After Hemant Soren takes oath as the 14th CM of Jharkhand, his sister and JMM leader Anjani Soren says, "The entire Jharkhand is happy today... We already had this expectation that we would win with full majority." pic.twitter.com/zVP0Pvs3Bc

— ANI (@ANI) November 28, 2024
28 Nov 20244:19:54 PM
हेमंत सोरेन ने ली शपथ- VIDEO

हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने इस दौरान गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

#WATCH | JMM executive president Hemant Soren takes oath as the 14th Chief Minister of Jharkhand, in Ranchi.

(Video: ANI/Jhargov TV) pic.twitter.com/30GxxK9CXe

— ANI (@ANI) November 28, 2024
28 Nov 20244:10:10 PM
मंच पर राष्ट्रगान शुरू

 शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर राष्ट्रगान शुरू हो गया है। अब बस चंद मिनट में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे।

28 Nov 20244:05:37 PM
हेमंत सोरेन ने मंच पर सभी नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया

 शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने मंच पर सभी नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया

#WATCH | JMM executive president Hemant Soren greets people, in Ranchi. He will take oath as the Chief Minister of Jharkhand, shortly.

(Video: ANI/Jhargov TV) pic.twitter.com/mzMuVnUnNs

— ANI (@ANI) November 28, 2024
28 Nov 20244:04:44 PM
अरविंद केजरीवाल मंच पर पहुंचे

 दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल मंच पर पहुंच गए हैं।

28 Nov 20243:58:16 PM
Hemant Soren Oath Live: राहुल गांधी मंच पर पहुंचे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में पहुंचे। उन्होंने सभी नेताओं का अभिवादन किया।

#WATCH | Ranchi: Congress president Mallikarjun Kharge and party MP & Lok Sabha LoP Rahul Gandhi arrive at the oath ceremony of Jharkhand CM-designate Hemant Soren. pic.twitter.com/Ywo29mAjCt

— ANI (@ANI) November 28, 2024
28 Nov 20243:55:39 PM
ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन के माता-पिता को सॉल ओढ़ाया

 ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन के माता पिता को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

#WATCH | Ranchi: West Bengal CM Mamata Banerjee arrives at the oath ceremony of Jharkhand CM-designate Hemant Soren. pic.twitter.com/nrjvwrP9Ek

— ANI (@ANI) November 28, 2024
28 Nov 20243:53:47 PM
शाम 4 बजे शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

आज शाम के 4 बजे  हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

28 Nov 20243:48:00 PM
खड़गे और राहुल गांधी पहुंचे रांची

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे।

#WATCH | Jharkhand: Congress president Mallikarjun Kharge & party MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi arrive in Ranchi to attend the oath ceremony of CM-designate Hemant Soren. pic.twitter.com/4Tgml60AAU

— ANI (@ANI) November 28, 2024
28 Nov 20243:24:43 PM
Maiya Samman Yojana: शपथ लेते ही मंईयां सम्मान योजना जारी करेंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन  शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी करेंगे। इसे लेकर मोरहाबादी मैदान में खुशी का माहौल है।

28 Nov 20243:21:51 PM
Jharkhand CM Oath Live: ये तीन दिग्गज नेता रांची पहुंचे

 शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और अखिलेश यादव पहुंच चुके हैं।

28 Nov 20243:20:44 PM
शिबू सोरेन और उनकी पत्नी मंच पर पहुंचीं

पूर्व मुख्यमंत्री और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए मंच पर पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद हैं।

28 Nov 20243:18:50 PM
पिता के आवास पर पहुंचे हेमंत सोरेन

 झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले झामुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे।

#WATCH | Ranchi: Jharkhand-CM designate Hemant Soren arrives at the residence of JMM national president Shibu Soren, ahead of his oath-taking ceremony. pic.twitter.com/tM9ZZbGLuR

— ANI (@ANI) November 28, 2024
28 Nov 20243:15:49 PM
Jharkhand Chief Minister Oath Live: रात दस बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
blog images

 मोरहाबादी में शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने यातायत व्यवस्था में बदलाव किया है। सुबह आठ बजे से लेकर रात दस बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा। शहर में सुबह 11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा। दोपहर 12 बजे से लेकर रात आठ बजे तक ई रिक्शा के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। शहर में सिर्फ उसी वाहनों को प्रवेश करने दिया जाएगा जो कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।

28 Nov 20242:54:31 PM
Maiya Samman Yojana: शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन जारी करेंगे मंईयां सम्मान योजना

 शपथ ग्रहण के तुरंत बाद हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना की राशी जारी करेंगे।

28 Nov 20242:33:48 PM
Hemant Soren Oath Live: शपथ ग्रहण से पहले झारखंडवासियों को हेमंत सोरेन का संदेश

शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने कहा कि जोहार साथियों, आज का दिन ऐतिहासिक होगा - एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

28 Nov 20242:31:15 PM
Hemant Soren oath taking live: शपथ ग्रहण में ये दिग्गज नेता होंगे शामिल
  • राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा (कांग्रेस)
  • मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
  • ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल
  • शरद पवार, अध्यक्ष एनसीपी
  • कोंराड कोंगकल संगमा, सीएम मेघालय
  • भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब
  • सुखविंद्र सिंह सुखू, सीएम, हिमाचल
  • दीपांकर भट्टाचार्य, महासचिव, माले
  • अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली और आप पार्टी के अध्यक्ष
  • उद्धव ठाकरे, शिवसेना(उद्धव) सह पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
  • अखिलेश यादव, अध्यक्ष, सपा
  • महबूबा मुफ्ती, पीडीपी नेता, जम्मू-कश्मीर
  • उदय स्टालिन, डिप्टी सीएम, तमिलनाडु
  • डीके शिवकुमार, डिप्टी सीएम, कर्नाटक
  • तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष, बिहार
  • मनीष सिसोदिया (आप, दिल्ली),
  • राजेश रंजन (पप्पू यादव), सांसद
  • संजय सिंह, सांसद (आप)
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us