Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

Hemant Soren Oath Ceremony Live: हेमंत सोरेन तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री, 8 जुलाई को होगा बहुमत परीक्षण तो 9 को मंत्रिमंडल विस्तार

Hemant Soren Oath Ceremony live: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद आज यानी 4 जुलाई को हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस तरह से हेमंत सोरेन एक बार फिर से झारखंड की सत्ता पर काबिज हो गए।

By Sanjeev Kumar Thu, 04 Jul 2024 10:39 PM (IST)
News Article Hero Image

Hemant Soren Shapath Grahan live: वहीं, इससे पहले हेमंत सोरेन आईएनडीआईए के शीर्ष नेताओं के साथ आज दोपहर राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया है। हेमंत सोरेन आठ जुलाई को बहुमत परीक्षण तो 9 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे।

4 Jul 202410:39:10 PM
8 जुलाई को होगा बहुमत परीक्षण तो 9 को मंत्रिमंडल विस्तार

 विधानसभा में आठ जुलाई को बहुमत परीक्षण के बाद अगले दिन नौ जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे हेमंत सोरेन

4 Jul 20244:55:40 PM
हेमंत सोरेन तीसरी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

 हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्हें राज्यपाल ने शपथ दिलाई। इस तरह से वह झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन गए।  इस अवसर पर हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन, माता रूपी सोरेन, कांग्रेस, झामुमो और राजद के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

4 Jul 20244:52:09 PM
राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह शुरू

 राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। हेमंत सोरेन ने 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

4 Jul 20244:36:43 PM
झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन भी पहुंचे राजभवन

झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन भी राजभवन पहुंचे हैं। वह हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

4 Jul 20244:34:37 PM
हेमंत सोरेन पहुंचे राजभवन, थोड़ी देर में लेंगे CM पद की शपथ

हेमंत सोरेन राजभवन पहुंच गए हैं। वह थोड़ी देर में झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कई दिग्गज नेता भी मौजूद हैं।

4 Jul 20243:58:48 PM
Hemant Soren Oath Live Updates: हेमंत सोरेन का भाजपा पर निशाना

हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साजिश का अंत शुरू हो गया है।

4 Jul 20243:31:32 PM
तीसरी बार CM पद की शपथलेंगे हेमंत सोरेन

 हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तथाकथित जमीन घोटाले मामले में जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

4 Jul 20243:20:04 PM
इरफान अंसारी को बनाया जा सकता है मंत्री

 झारखंड से कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस नेता इरफान अंसारी को मंत्री बनाया जा सकता है।

4 Jul 20243:15:26 PM
चंपई सोरेन को मिल सकता है कोई बड़ा पद

जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन को मंत्रिमंडल में शामिल न कर, उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।

4 Jul 20243:14:09 PM
हेमंत सोरेन शाम 5 बजे लेंगे CM पद की शपथ

जमीन घोटाले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से सियासी पारी खेलने जा रहे हैं। वह आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us