Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

Jharkhand Cabinet Expansion Live: झारखंड में 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, 6 दिसंबर को होगी कैबिनेट की बैठक

Jharkhand New Cabinet Minister List 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी 5 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कुल 11 विधायकों को शपथ दिला दी है। झामुमो से 6 तो आरजेडी से 4 विधायक मंत्री बने। वहीं कांग्रेस से 1 विधायक मंत्री बने।

By Sanjeev Kumar Thu, 05 Dec 2024 03:47 PM (IST)
News Article Hero Image

Jharkhand New Ministers Oath: झामुमो से सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन, दीपक बिरुवा, योगेंद्र प्रसाद ने शपथ ली। वहीं कांग्रेस से राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे और शिल्पी नेहा तिर्की ने शपथ ली। इसके अलावा आरजेडी से संजय प्रसाद यादव ने शपथ ली जो गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं।

5 Dec 20243:47:32 PM
हेमंत सोरेन के साथ सभी 11 मंत्री ने फोटो खींचवाईं
blog images

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी 11 मंत्रियों के साथ फोटो खिंचवाईं। इस दौरान सभी मंत्री ने उनका आभार जताया।

5 Dec 20243:44:36 PM
मंत्री बनाने के लिए रामदास सोरेन ने हेमंत सोरेन का जताया आभार

झारखंड सरकार में दोबारा मंत्री बनने वाले झामुमो नेता रामदास सोरेन ने कहा कि मंत्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आभार प्रकट करता हूं। दूसरी बार मुझे मंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ। हालांकि, पिछली बार महज सवा माह ही काम करने का अवसर प्राप्त हुआ।

दोनों विभागों में काम करना शुरू किया था। अब जिस विभाग की भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसमें बेहतर काम करूंगा। यह सरकार पूरे पांच वर्ष चलेगी। 20 वर्ष तक झारखंड में आइएनडीआइए की सरकार रहेगी।

5 Dec 20243:42:22 PM
कांग्रेस से मंत्री शिल्पी नेहा ने दी प्रतिक्रिया

 झारखंड में कांग्रेस से मंत्री पद की शपथ लेने वाली शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आलाकमान पैनी नजर से सभी चीजों पर नजर रखते हैं। निश्चित रूप से मेरे काम पर भी उनकी नजर रही होगी। जो भी विभाग मिलेगा, उसमें पूरी ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा से काम करूंगी। उन्हें मंत्री की जिम्मेदारी देकर महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसलिए महिला और युवा मेरी प्राथमिकता में होंगे।

5 Dec 20243:40:26 PM
झारखंड में कल होगी कैबिनेट की बैठक

 झारखंड में कल यानी 6 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में  महागठबंधन के सभी विधायक और मंत्री भाग लेंगे। कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

5 Dec 20241:50:15 PM
आरजेडी से संजय प्रसाद यादव ने ली शपथ

संजय प्रसाद यादव: आरजेडी से संजय प्रसाद यादव ने हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। संजय प्रसाद यादव गोड्डा से तीन बार विधायक रहे हैं और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं।

5 Dec 20241:48:26 PM
कांग्रेस से इन विधायकों ने ली शपथ
  • राधा कृष्ण किशोर (Radha Krishna Kishor): इस बार पलामू के छतरपुर से विधानसभा चुनाव जीते हैं। अविभाजित बिहार में भी विधायक रहे हैं और SC समुदाय से आते हैं।
  • दीपिका पांडे सिंह (Deepika Pandey): दीपिका पांडे सिंह गोड्डा जिले के महागामा से झारखंड विधान सभा की सदस्य चुनी गई हैं। दीपिका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी हैं ।
  • इरफान अंसारी (Irfan Ansari) : जामताड़ा से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन को हराकर चुनाव जीता है।
  • शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirki) : शिल्पी नेहा तिर्की रांची में मांडर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। दूसरी बार विधायक हैं। अपने पिता बंधु तिर्की को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद चुनाव में जीत हासिल की थी।
5 Dec 20241:43:53 PM
Jharkhand New Ministers List: झारखंड में कुल 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

झामुमो से ये बने मंत्री

  • दीपक बिरुआ (Deepak Birua): दीपक बिरुआ झामुमो के दिग्गज नेता हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं। इस बार चाईबासा से विधायक चुने गए हैं। कोल्हान में इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।
  • हफीजुल हसन (Hafijul Hasan): जेएमएम के वरिष्ठ नेता हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हैं जो दूसरी बार मधुपुर से विधायक बने हैं। इन्हें भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
  • रामदास सोरेन (Ramdas Soren): रामदास सोरेन को कोल्हान का मजबूत नेता माना जाता है। वह इसबार घाटशिला से विधायक बने हैं, उन्होंने चंपई सोरेन के बेटे बाबू लाल सोरेन को शिकस्त दी।
  • योगेंद्र प्रसाद (Yogendra Prasad): योगेन्द्र प्रसाद भारत के झारखण्ड राज्य की गोमिया सीट से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं। वह लगातार 2014 से इस सीट पर जीतते आ रहे हैं।
  • सुदिव्य कुमार सोनू (Sudivya Kumar Sonu):सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह से झामुमो के विधायक हैं।
  • चमरा लिंडा- (Chamra Linda): चमरा लिंडा बिशुनपुर से विधायक बने हैं।
5 Dec 20241:34:31 PM
Shilpi Neha Tirkey Oath: कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने शपथ ली
blog images

 कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने शपथ ली। वह रांची में मांडर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। दूसरी बार विधायक हैं। अपने पिता बंधु टिर्की को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद चुनाव में जीत हासिल की थी।

5 Dec 20241:30:22 PM
झामुमो विधायक योगेंद्र प्रसाद ने ली शपथ
blog images

 गोमिया से झामुमो विधायक योगेंद्र प्रसाद ने राज्यपाल के समक्ष गोपनीयता की शपथ ली। योगेन्द्र प्रसाद  लगातार 2014 से इस सीट पर जीतते आ रहे हैं।

5 Dec 20241:28:15 PM
दीपिका पांडेय सिंह ने ली शपथ
blog images

 कांग्रेस नेता दीपिका पांडेय सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। दीपिका पांडे सिंह महागामा से झारखंड विधान सभा की सदस्य चुनी गई हैं। दीपिका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी हैं ।

5 Dec 20241:23:55 PM
Hafijul Hasan Oath: झामुमो विधायक हफीजुल हसन ने उर्दू में ली शपथ

 झामुमो विधायक हफीजुल हसन ने उर्दू में शपथ ली। उन्होंने शपथ लेते हुए कहा कि मैं अल्लाह के नाम से हल्फ लेता हूं कि मैं सच्चाई और ईमानदारी से काम करूंगा।

5 Dec 20241:17:21 PM
इरफान अंसारी ने ली शपथ
blog images

 झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी ने मंत्री पद की शपथ ली।

5 Dec 20241:13:07 PM
घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने शपथ ली
blog images

 घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली।

5 Dec 20241:07:12 PM
आरजेडी नेता संजय प्रसाद ने ली शपथ

 आरजेडी नेता संजय प्रसाद यादव ने शपथ ले ली है।

5 Dec 20241:01:57 PM
ये 11 विधायक क्रम से मंत्री पद की शपथ ले रहे

राधाकृष्ण किशोर (कांग्रेस), दीपक बिरूवा (झामुमो), चमरा लिंडा (झामुमो), संजय प्रसाद यादव (आरजेडी), रामदास सोरेन (झामुमो), इरफान अंसारी (कांग्रेस), हफीजुल हसन (झामुमो), दीपिका पांडेय सिंह (कांग्रेस), योगेंद्र प्रसाद (झामुमो), सुदिव्य कुमार सोनू (झामुमो) तथा शिल्पी नेहा तिर्की (कांग्रेस)।

5 Dec 202412:57:33 PM
मुख्य सचिव ने मंत्रियों की नियुक्ति का आदेश पढ़ा

 मुख्य सचिव ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों की नियुक्ति का आदेश पढ़ा।

5 Dec 202412:55:28 PM
राज्यपाल ने स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई

 राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ दिलाई ।

5 Dec 202412:40:35 PM
Sanjay Prasad Yadav RJD: आरजेडी नेता संजय प्रसाद यादव बनेंगे मंत्री

आरजेडी से संजय प्रसाद यादव शपथ लेंगे जो गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने BJP के अमित मंडल को शिकस्त दी थी। संजय प्रसाद को लालू परिवार का बेहद करीबी माना जाता है।

5 Dec 202412:35:03 PM
Jharkhand Congress Ministers List: कांग्रेस से ये विधायक लेंगे शपथ
  • राधा कृष्ण किशोर (Radha Krishna Kishor): इस बार पलामू के छतरपुर से विधानसभा चुनाव जीते हैं। अविभाजित बिहार में भी विधायक रहे हैं और SC समुदाय से आते हैं।
  • दीपिका पांडे सिंह (Deepika Pandey): दीपिका पांडे सिंह गोड्डा जिले के महागामा से झारखंड विधान सभा की सदस्य चुनी गई हैं। दीपिका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी हैं ।
  • इरफान अंसारी (Irfan Ansari) -जामताड़ा से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन को हराकर चुनाव जीता है।
  • शिल्पी नेहा टिर्की (Shilpi Neha Tirki) - शिल्पी नेहा टिर्की रांची में मांडर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। दूसरी बार विधायक हैं। अपने पिता बंधु टिर्की को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद चुनाव में जीत हासिल की थी।
5 Dec 202412:20:07 PM
Jharkhand Ministers List: झारखंड में 10 साल बाद सीएम सहित 12 मंत्री होंगे

झारखंड में 10 वर्ष बाद राज्य सरकार के कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री होंगे। रघुवर सरकार तथा हेमंत सोरेन की पिछली सरकार में मंत्री का एक बर्थ रिक्त रहा था।

5 Dec 202412:18:42 PM
राजभवन में शपथ ग्रहण के लिए मंत्रियों का आना शुरू

 राजभवन में शपथ ग्रहण के लिए मंत्रियों का आना शुरू। शपथ ग्रहण के लिए प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी भी पहुंचे।

5 Dec 202412:17:53 PM
JMM Ministers List: झामुमो से ये बनेंगे मंत्री
  • दीपक बिरुआ (Deepak Birua): दीपक बिरुआ झामुमो के दिग्गज नेता हैं और चार बार विधायक रह चुके हैं। इस बार चाईबासा से विधायक चुने गए हैं। कोल्हान में इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।
  • हफीजुल हसन (Hafijul Hasan): जेएमएम के वरिष्ठ नेता हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हैं जो दूसरी बार मधुपुर से विधायक बने हैं। इन्हें भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
  • रामदास सोरेन (Ramdas Soren): रामदास सोरेन को कोल्हान का मजबूत नेता माना जाता है। वह इसबार घाटशिला से विधायक बने हैं, उन्होंने चंपई सोरेन के बेटे बाबू लाल सोरेन को शिकस्त दी।
  • योगेंद्र प्रसाद (Yogendra Prasad): योगेन्द्र प्रसाद भारत के झारखण्ड राज्य की गोमिया सीट से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं। वह लगातार 2014 से इस सीट पर जीतते आ रहे हैं।
  • सुदिव्य कुमार सोनू (Sudivya Kumar Sonu):सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह से झामुमो के विधायक हैं।
  • चमरा लिंडा- (Chamra Linda)-चमरा लिंडा बिशुनपुर से विधायक बने हैं।
5 Dec 202411:54:11 AM
Jharkhand New Ministers List: हेमंत सोरेन कैबिनट में इन नेताओं को बनाया जाएगा

झारखंड में शपथ ग्रहण से पहले मंत्रियों की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में झामुमो से सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन, दीपक बिरुवा और योगेंद्र प्रसाद शपथ लेंगे। वहीं कांग्रेस से राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे और शिल्पी नेहा तिर्की शपथ लेंगी। इसके अलावा आरजेडी से संजय प्रसाद यादव शपथ लेंगे जो गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us