Move to Jagran APP

Hemant Oath Ceremony: अभी सरकार के खिलाफ मुंह बंद रखेगी BJP, तीन माह बाद होगी हमलावर

Hemant Oath Ceremony तीन महीने तक भाजपा नई सरकार की गतिविधियों की निगरानी करेगी। तबतक सरकार के कामकाज का तौर-तरीका समेत कई बातें स्पष्ट आ जाएगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 28 Dec 2019 11:07 AM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 11:07 AM (IST)
Hemant Oath Ceremony: अभी सरकार के खिलाफ मुंह बंद रखेगी BJP, तीन माह बाद होगी हमलावर
Hemant Oath Ceremony: अभी सरकार के खिलाफ मुंह बंद रखेगी BJP, तीन माह बाद होगी हमलावर

रांची, राज्य ब्यूरो। Hemant Oath Ceremony झारखंड में बदली राजनीतिक परिस्थिति के मद्देनजर भाजपा नई भूमिका के लिए खुद को तैयार कर रही है। इसके तहत नेताओं को नसीहत दी गई है कि वे कोई आपाधापी न मचाएं। जनादेश विपक्ष में बैठने का मिला है और इस लिहाज से पार्टी अपनी भूमिका का निर्वाह करेगी। फिलहाल तीन महीने तक भाजपा नई सरकार की गतिविधियों की निगरानी करेगी। तबतक सरकार के कामकाज का तौर-तरीका समेत कई बातें स्पष्ट आ जाएगी। इसके बाद भाजपा ठोस रणनीति के साथ मुद्दों पर घेरने की कोशिश की।

loksabha election banner

नए अध्यक्ष हो सकते हैैं सुखदेव भगत

विपक्षी गठबंधन से करारी शिकस्त मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उधर चुनाव में रघुवर दास भी हार चुके हैैं। भाजपा के समक्ष नेतृत्व का संकट है। इस परिस्थिति से भी झारखंड प्रदेश भाजपा को उबरना होगा। नए अध्यक्ष की ताजपोशी के साथ-साथ भाजपा को विधायक दल का नेता चुनना होगा। भाजपा इसमें राजनीतिक परिस्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय कर सकती है। एक पद पर आदिवासी चेहरा और एक पद पर गैर आदिवासी को जिम्मेदारी दी जा सकती है। कांग्रेस से भाजपा में आए सुखदेव भगत लोहरदगा से चुनाव हार चुके हैैं, लेकिन वे संगठन के लिए मुफीद हो सकते हैैं। वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैैं। उनके पास संगठनात्मक कामकाज का लंबा अनुभव है। विधायक दल के नेता पद के लिए भी किसी तेजतर्रार नेता की खोज चल रही है। 

अर्जुन मुंडा हुए एक्टिव, रघुवर दास ने छोड़ा मुख्यमंत्री आवास

आदिवासी मामलों के केंद्रीयमंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे जबकि कार्यवाहक मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली की राह पकड़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास खाली करने का निर्णय किया है। वे धुर्वा स्थित अपने पुराने आवास में शिफ्ट होंगे। रघुवर नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से शनिवार को मुलाकात करेंगे। अर्जुन मुंडा शाम छह बजे भाजपा दफ्तर पहुंचे। उस वक्त विधायक सीपी सिंह वहां मौजूद थे। मुंडा वरीय नेताओं संग बैठक करना चाहते थे, लेकिन पहले से सूचना नहीं मिलने के कारण कोई उपस्थित नहीं हो पाया। मुंडा बगैर बैठक किए लौट आए।

गिरिराज सिंह आज आएंगे

केंद्रीयमंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को रांची आएंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा दोपहर दो बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से रूबरू होंगे।

यह भी पढ़ें : Hemant Oath Ceremony: हेमंत की पहली कैबिनेट में चुनावी वादों पर जोर, 2014 की लोकप्रिय योजनाएं हो सकती हैं लागू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.