जगह-जगह जाम, वाहन चालकों का जीना हराम
रांची में सुबह से ही कई सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है। मेन रोड पर आगे की ओर वाहनों का सरकना भी मुश्किल है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 03:18 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 03:18 PM (IST)
रांची, जासं। राजधानी में जगह-जगह जाम लगा है। कई सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। इस जाम में कई स्कूली वाहन भी फंसे हुए हैं। जाम के कारण कई बाइक सवारों को गली-कूचे से भी निकलते देखा गया है। शहर के मेन रोड में सोमवार दोपहर इतना भीषण जाम लगा है कि वाहनों का सरकना भी मुश्किल है। वाहन चालक बड़ी मुश्किल से घंटे-दो घंटे में 100 मीटर की दूरी तय कर पा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें