Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज होगी सर्वाधिक वर्षा; इन जिलों में ALERT

Jharkhand Weather Update मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में रविवार को गरज के साथ वज्रपात और भारी बारिश होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 06:16 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 01:02 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज होगी सर्वाधिक वर्षा; इन जिलों में ALERT
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज होगी सर्वाधिक वर्षा; इन जिलों में ALERT

रांची, जेएनएन। झारखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। राज्‍य के कई जिलों में बीेते 3-4 दिनों से लगातार बारिश के कारण जनजीवन बेहाल हो गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। राजधानी रांची की तमाम गलियों में घुटने भर से अधिक पानी जमा है। कई जगहों पर लोगों को अपने घर जाने के लिए पानी में पार होने की मजबूरी बनी रही। कई जिलों में नदियां भी उफान पर है। कुछ गांवों में बाढ़ का पानी भी घुस आया है। धनबाद में भारी बारिश वाले क्षेत्रों में सड़क व रेल परिवहन भी बाधित हुआ है। पिछले 24 घंटे में झारखंड के ऊपर मानसून को जोरदार असर हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है।

loksabha election banner

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे (शनिवार की सुबह 8:30 से रविवार की सुबह 8:30 बजे तक) में देवघर में 180 मिमी, तिलैया में 108.4 मिमी, खुशियारी (दुमका) में 87 मिमी, मसानजोर (साहेबगंज) में 80.4 मिमी, सतगांवा (कोडरमा) में 80 मिमी, सिकादिया (दुमका) में 76.6 मिमी, पुटकी (धनबाद) में 75.8 मिमी, कोनेर (बोकारो) में 74 मिमी, रांची में 66.4 मिमी व सारठ (देवघर) में 65.6 मिमी बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि रविवार को राज्य के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भाग (हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ व साहेबगंज) में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश (64.5 मिमी. से 204.4 मिमी.) होने की संभावना है। रविवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। 30 सितंबर को भी राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी।

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि एक से तीन अक्टूबर तक झारखंड के कुछ हिस्सों में ही बारिश होगी। दक्षिणी उत्तर प्रदेश व उत्तरी मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्रतल से ऊपर 4.5 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है। जबकि साइक्लोनिक सर्कुलेशन से जुड़ा टर्फ फिलहाल उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से झारखंड होते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक समुद्रतल से ऊपर 3.1 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

रांची, धनबाद, जमशेदपुर  के अलावा गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, कोडरमा, चतरा, पलामू और हजारीबाग आदि जिले में बारिश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे कई जिलों में जिंदगी अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गई है। बारिश से कई गांव टापू बन गए हैं। चतरा में दर्जनों कच्चे मकान गिर गए हैं, पीडि़त परिवारों ने स्कूलों में शरण ले रखा है। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे चांडिल डैम का सात फाटक खोल दिया गया है, यदि बारिश होती है तो इससे सटे इलाकों में बाढ़ निश्चित है। जामताड़ा के करमदाहा में तीन दिनों से लगातार बारिश होने के कारण वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधे डूब गए हैं। करीब दस हजार पौधों को नुकसान हो सकता है।

रविवार को भारी बारिश का अलर्ट, 64 से 204 मिमी तक होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को भी भारी बारिश होगी। इस दौरान राज्‍य में 64 से 204 मिमी तक वर्षापात की संभावना जताई गई है। शनिवार शाम 5:30 बजे तक रांची में 40.2 मिमी. बारिश रेकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि जमशेदपुर में 27.0 व डालटनगंज में 5.0 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि आगामी चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। रविवार को मध्यम से भारी दर्जे की बारिश होगी, जबकि 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। फिलहाल दक्षिणी उत्तर प्रदेश व उत्तरी मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 4.5 किमी. क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। जबकि उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से झारखंड व गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक समुद्रतल से ऊपर 3.1 किमी. क्षेत्र में टर्फ बना हुआ है। इधर, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन संबंधित टर्फ के साथ जुड़ चुका है। 

राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ होगी बारिश

रविवार को राज्य के सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। कुछ हिस्सों में रविवार को गरज के साथ वज्रपात व उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.