Move to Jagran APP

Weather Update: रांची में सुबह से झमाझम बारिश, इन जिलों में आज वज्रपात का Alert; 4 दिनों तक बरसेंगे बादल

मौसम पूर्वानुमान में 12 और 13 अगस्त को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के कुछ हिस्सों में वज्रपात की आशंका है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 10:35 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 10:28 PM (IST)
Weather Update: रांची में सुबह से झमाझम बारिश, इन जिलों में आज वज्रपात का Alert; 4 दिनों तक बरसेंगे बादल
Weather Update: रांची में सुबह से झमाझम बारिश, इन जिलों में आज वज्रपात का Alert; 4 दिनों तक बरसेंगे बादल

रांची, जेएनएन। देश के कई राज्‍यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई हुई है। पशु-पक्षी से लेकर आदमी तक को सिर छुपाने की जगह नहीं मिल रही। बेहाल जनजीवन के कारण एनडीआरएफ और सेना को भी राहत कार्यों में लगाया गया है। अब तक 100 से अधिक मौतें हुई हैं। इस बीच रविवार सुबह से ही राजधानी रांची में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को झारखंड के अधिकांश हिस्‍सों में बारिश की चेतावनी दी है। कई जगहों पर वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में झारखंड में मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहा है। लेकिन अगले चार दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होगी। साथ ही, कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है। 12 व 13 अगस्त को राज्य के उत्तरी व दक्षिणी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

बताया गया है कि आगामी चार दिनों तक रांची व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। रविवार व सोमवार को हल्की बारिश होगी। जबकि, 13 व 14 अगस्त को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। शनिवार को मौसम विभाग ने रांची का अधिकतम तापमान सामान्य की अपेक्षा 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया। रांची का अधिकतम तापमान 33.4 व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.