Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

शुक्रवार और शनिवार तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। झारखंड के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 08:53 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 08:53 AM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। उलटे पांव पर लौटता मानसून अब भी झारखंड के लोगों को बारिश से तरबतर कर रहा है। गुरुवार को राजधानी रांची के अलावा गढ़वा में भारी बारिश रेकॉर्ड की गई। शुक्रवार सुबह से ही राज्‍य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से पूर्वानुमान में बताया गया है कि कई जिलों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे।15 सितंबर को राज्य के उत्तरी जिलों व 16 सितंबर को राज्य के उत्तरी व मध्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि शनिवार तक एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। फिलहाल उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के साथ ही समुद्रतल से ऊपर 5.8 किलोमीटर क्षेत्र में निम्‍न दाब का प्रभाव दिख रहा है। 

मानसून टर्फ बीकानेर, अजमेर, उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र बिंदु से होते हुए डालटनगंज, पुरुलिया, दीघा व उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने बताया कि शुक्रवार को राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। जबकि शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। झारखंड के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

आज-कल होगी बारिश, साइक्लोन का असर
गुरुवार को रांची में 10.4 मिमी., जमशेदपुर में 66.0 मिमी. और डालटनगंज में 7.6 मिमी. बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत शुक्रवार, शनिवार व सोमवार को रांची व आसपास के क्षेत्रों में एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। वहीं रविवार को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के तटीय व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब झारखंड के ऊपर समुद्रतल से ऊपर 2.1 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है।

इसके अलावा उत्तरी मध्य प्रदेश व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड व गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक समुद्रतल से ऊपर 3.1 व 3.6 किमी. के बीच स्थित है। इसके अलावा मानसून टर्फलाइन अनूपगढ़, अलवर, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सिद्धि, चाईबासा, दीघा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। मौसम पूर्वानुमान में उन्होंने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

गुरुवार का तापमान (डिसे. में)
शहर     अधिकतम   न्यूनतम

  1. रांची          27.7       23.2
  2. जमशेदपुर  27.0       24.6
  3. डालटनगंज 31.6      26.7
  4. बोकारो     33.1        24.6
  5. चाईबासा   29.2       24.0
  6. दुमका      33.0        26.1
     

रांची की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.