Move to Jagran APP

Weather Update: अगले 24 घंटों में झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने शहर का हाल

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में रविवार 18 अगस्त को झारखंड के पूर्वोत्तर जिलों समेत कुछ स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बौछार होने की संभावना जताई गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 01:46 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 04:05 PM (IST)
Weather Update: अगले 24 घंटों में झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने शहर का हाल
Weather Update: अगले 24 घंटों में झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए अपने शहर का हाल

रांची, जेएनएन। झारखंड में कमजोर पड़ रहा माॅनसून एक बार फिर अगले 24 घंटे में सक्रिय होगा। इसके साथ ही रविवार, 18 अगस्त को राज्‍य के कुछ जिलों में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बौछार होने की संभावना जताई गई है। रांची, जमशेदपुर, डाल्‍टनगंज, बाेकारो, चाईबासा, देवघर, दुमका और गिरिडीह में दो या इससे अधिक बार बादल के साथ बारिश की संभावना है। इससे पहले गुरुवार को मानसून के कमजोर पड़ने के कारण झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बीते 48 घंटों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। 676.1 मिमी के सामान्य वर्षापात के मुकाबले अब तक राज्‍य में 460 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई। जो इस सीजन में हुई बारिश में 33 प्रतिशत की कमी दर्शा रहा है।

loksabha election banner

रांची मौसम केंद्र के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि टर्फ लाइन के हिसाब से श्री गंगानगर (राजस्थान), नारनौल (हरियाणा), उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश से होकर, बांकुरा (बंगाल), मिज़ोरम से बांग्लादेश तक फिलहाल माॅनसून की सक्रियता बनी हुई है। अगले 24 घंटों में झारखंड में मॉनसून फिर एक बार अपनी मजबूती दिखाएगा। इस दौरान राज्‍य के पूर्वोत्तर जिलों के साथ ही उत्‍तर पश्चिमी जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग, रांची की ओर से शनिवार को जारी किए गए बुलेटिन में शनिवार को शाम में गुमला, दक्षिणी रांची, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, धनबाद, बाेकारो, गिरिडीह, खूंटी, जामताड़ा, गोड्डा और देवघर जिले के कुछ इलाकों में मेघ-गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की वर्षा तथा वज्रपात होने की संभावना है। रविवार, 18 अगस्त को झारखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा और देवघर सहित पूर्वोत्तर भागों में छिटपुट बारिश हुई। पाकुरिया में 85 मिमी और साहेबगंज में 25 मिमी वर्षापात दर्ज की गई है। धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में  औसतन 10 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.