विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 25 Jun 2017 09:30 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 25 Jun 2017 01:59 PM (GMT+05:30)

मध्य व दक्षिण, दक्षिण-पूर्व झारखंड के जिलों में भी भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

जागरण संवाददाता, रांची। भारतीय मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं। मौसम में बदलाव उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के उपर एक अपर एयर सकरुलेशन बनने के कारण होगा। इसके अगले 48 घंटों में कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तन होने के साथ-साथ झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है।

इस सिस्टम के प्रभाव से अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। 26 जून को मध्य व दक्षिण, दक्षिण-पूर्व झारखंड के जिलों में भी भारी बारिश होगी।

धनबाद, बोकारो में हो सकती है बारिश

रविवार को विशेषकर पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, दुमका, धनबाद,बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा सहित अन्य जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 
 

चलीं तेज हवाएं, हुई बारिश

रांची में शनिवार को मौसम बदला-बदला रहा। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर होते हुए 15-20 किमी प्रति घंटा के हिसाब से हवाएं चलीं। रांची में 5 मिमी बारिश का आकड़ा दर्ज किया गया। शाम तक आंशिक रूप से बूंदाबांदी होती रही।

अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा जमशेदपुर का तापमान अधिकतम 35.7, न्यूनतम 26.2 और डालटनगंज में अधिकतम 36.6 और न्यूनतम 26.4 डिसे. तक रहा।

यह भी पढ़ेंः युवती की मांग में जबरन भर दिया सिंदूर, बनाए संबंध

यह भी पढ़ेंः पति को अधमरा कर पत्नी से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार