Move to Jagran APP

Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का Alert, 4 दिनों तक बरसेंगे बादल

मंगलवार को राज्य के मध्य दक्षिणी व उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि बुधवार को दक्षिणी व मध्य जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होगी।

By Edited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 07:36 AM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 08:23 AM (IST)
Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का Alert, 4 दिनों तक बरसेंगे बादल
Weather Update: झारखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का Alert, 4 दिनों तक बरसेंगे बादल

रांची, जासं। राज्य के कई जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की संभावना जतायी गई है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य के मध्य, दक्षिणी व उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि बुधवार को राज्य के दक्षिणी व मध्य जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होगी। इधर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दाब क्षेत्र 48 घंटे में और अत्यधिक प्रभावी होगा।

loksabha election banner

फिलहाल गंगेटिक पश्चिम बंगाल से सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी व बांग्लादेश के ऊपर स्थित साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि दक्षिणी गुजरात में बना टर्फलाइन अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन व बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब क्षेत्र से जुड़ चुका है। फिलहाल निम्न दाब क्षेत्र उत्तरी बंगाल की खाड़ी व आसपास के क्षेत्रों से होते हुए उत्तरी महाराष्ट्र, दक्षिणी छत्तीसगढ़ व दक्षिणी ओड़िशा तक समुद्र तल से ऊपर 3.6 व 5.8 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है।

2.0 डिसे. अधिक रहा रांची का तापमान : सोमवार को हल्की बारिश के बाद भी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा 2.0 डिसे. अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 3.0 मिमी. बारिश रिकॉर्ड किया। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि आगामी चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से गुरुवार तक रांची व आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि नौ अगस्त को गरज या बारिश होगी।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

  1. डालटनगंज : 77.4 मिमी.।
  2. चतरा : 40 मिमी.।
  3. महारो, गढ़वा : 30 मिमी.।
  4. तिलैया, खुशियारी, दुमका : 20 मिमी.।
  5. बालूमाथ : 10 मिमी.।

सोमवार का तापमान (डिसे. में)
शहर अधिकतम न्यूनतम

  1. रांची 30.8 23.6
  2. कांके 31.1 24.1
  3. जमशेदपुर 36.1 24.1
  4. डालटनगंज 31.1 24.1
  5. बोकारो 34.5 26.5
  6. चाईबासा 32.4 25.6
  7. दुमका 33.6 27.4
  8. पाकुड़ 33.2 28.3

आ‌र्द्रता की मात्रा (फीसद में)
शहर अधिकतम न्यूनतम

  1. रांची 89 81
  2. जमशेदपुर 74 85
  3. डालटनगंज 97 83
  4. बोकारो 92 85
  5. चाईबासा 82 82

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.