Move to Jagran APP

Jharkhand Weather Update: आज से और बढ़ेगी ठंड, सर्द हवाओं का सितम; कोहरे से कई फ्लाइट रद

Jharkhand Weather Update चार दिनों तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह में कुहासा छाया रहेगा। शुक्रवार से रात के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 08:01 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 06:07 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: आज से और बढ़ेगी ठंड, सर्द हवाओं का सितम; कोहरे से कई फ्लाइट रद
Jharkhand Weather Update: आज से और बढ़ेगी ठंड, सर्द हवाओं का सितम; कोहरे से कई फ्लाइट रद

रांची, जेएनएन। रांची समेत पूरे राज्य के कई जिलों में गुरुवार को बारिश हुई, कोहरा छाया रहा। जामताड़ा में बारिश के बीच हुए वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, रांची एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के कारण तीन विमानों को डायवर्ट किया गया, दो को रद कर दिया गया। पिछले 24 घंटे में रांची में 15.6 मिमी. बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में 32.8 मिमी. दर्ज की गई। सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 2.0 डिसे. की गिरावट व न्यूनतम तापमान में 3.0 डिसे. की वृद्धि दर्ज की गई। 

loksabha election banner

अभी चार दिनों तक छाया रहेगा कोहरा

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में दक्षिणी उत्तर प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। विदर्भ से पूर्वी मध्य प्रदेश तक समुद्रतल से ऊपर 0.9 किमी. क्षेत्र में इस सिस्टम से जुड़ा एक टर्फलाइन बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि आगामी चार दिनों तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह में कुहासा या कोहरे की धुंध होगी। उसके बाद आसमान साफ रहेगा। शुक्रवार से रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। 

जामताड़ा में मरने वाले तीनों एक ही आदिवासी परिवार के

फतेहपुर प्रखंड की बनुडीह पंचायत के झिलुआ गांव में गुरुवार सुबह हुई बारिश के दौरान हुआ वज्रपात आदिवासी ठुनका टुडू के परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ा। इस घटना में 40 वर्षीय ठुनका टुडू, उसकी बेटी लखी टुडू और उसकी भतीजी अंजलि टुडू की मौत हो गई। इसमें परिवार के छह अन्य सदस्य झुलस गए हैं। इलाजरत लोगों में गंभीर सर्जन टुडू को जामताड़ा रेफर किया गया है। 

विमानों का परिचालन हुआ अस्त-व्यस्त

मौसम खराब होने के कारण गुरुवार को दिल्ली, मुंबई व कोलकाता से रांची आने वाले तीन विमानों को कोलकाता डायवर्ट किया गया। दिल्ली से रांची आने वाला गो एयरवेज का विमान निर्धारित समय पर रांची पहुंच चुका था। लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अधिकारी ने पायलट से संपर्क कर विमान को कोलकाता डायवर्ट किया। इसी प्रकार, मुंबई से रांची आ रहे इंडिगो व कोलकाता से रांची आ रहे एयर इंडिया के विमान को भी मौसम खराब होने के कारण कोलकाता डायवर्ट किया गया।

गो एयरवेज का विमान लगभग 11 बजे रांची पहुंचा और आधे घंटे बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरी। हालांकि मुंबई से रांची आ रहे इंडिगो के विमान की रात 11:45 बजे तक पहुंचने की संभावना है। विमान के रांची पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 07:55 बजे था। इधर, गो एयरवेज के रांची-दिल्ली-रांची विमान (जी8 237/238) को रद कर दिया गया।

मौसम खराब होने के कारण संबंधित विमानों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इंडिगो के विमान से यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल कराया और कुछ ने शुक्रवार के विमान में रीशिड्यूल कराया। मौसम विभाग के अनुसार, विमान के उड़ान व लैंडिंग के लिए कम से कम 1200 मीटर की विजिबिलिटी चाहिए। हालांकि गुरुवार की सुबह विजिबिलिटी लगभग 500 मीटर दर्ज किया गया था। 

मौसम खराब होने के कारण तीन विमानों को कोलकाता डायवर्ट किया गया। गो एयरवेज का विमान लगभग 11 बजे रांची पहुंचा। मुंबई से रांची आने वाला इंडिगो का विमान रात 11:45 बजे तक पहुंचने की संभावना है।  विनोद शर्मा, निदेशक, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.