Move to Jagran APP

Weather Alert: 14 तक लू बरपाएगी कहर, 15 से राहत

रांची व डालटनगंज में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी हीट वेव (लू) की चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार इन दो जिलों का अधिकतम तापमान सात डिग्री अधिक रहा।

By Edited By: Published: Wed, 12 Jun 2019 06:34 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 06:54 PM (IST)
Weather Alert: 14 तक लू बरपाएगी कहर, 15 से राहत
Weather Alert: 14 तक लू बरपाएगी कहर, 15 से राहत
रांची, जासं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी रांची व डालटनगंज में हीट वेव (लू) की चपेट में रहा। मौसम विभाग के अनुसार इन दो जिलों का अधिकतम तापमान सात डिग्री अधिक रहा। रांची का अधिकतम तापमान जहां 40.5 डिग्र्री रहा वहीं डालटनगंज का तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्म हवा से बचने के लिए लोग कम ही बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार लोहरदगा, चतरा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला व सिमडेगा के कुछ स्थान भी हीट वेव की चपेट में रहे।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि बिहार व झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 0.9 किलोमीटर क्षेत्र में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि बुधवार को गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, सिमडेगा व पश्चिमी सिंहभूम में कुछ स्थानों पर सीवियर हीट वेव चलने की संभावना है, जबकि रांची व आसपास के क्षेत्रों में आगामी तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा। वहीं 15 जून से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 13 से 15 जून तक राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज) में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मंगलवार का तापमान (डिसे. में)
शहर     अधिकतम   न्यूनतम
रांची       40.5       25.4
जमशेदपुर  39.0       29.2
डालटनगंज 46.3       30.9
बोकारो     42.5       28.1
चाईबासा   43.0       27.8
दुमका      37.9       27.9
पाकुड़      37.0       25.3
आद्र्रता की मात्रा (फीसद में)
शहर     अधिकतम   न्यूनतम
रांची        62         46
जमशेदपुर   67         59
डालटनगंज  42         21
बोकारो      60         39
चाईबासा    52         43

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.