Move to Jagran APP

पलामू में सड़क दुर्घटना में लेस्लीगंज के स्वास्थ्य कर्मी की मौत, एक अन्य घायल

Jharkhand News अमित सोनी और मनोज गुप्ता एक बुलेट मोटरसाइकिल से मेदिनीनगर जा रहे थे। इसी क्रम में मेदिनीनगर से लेस्लीगंज की ओर आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने बुलेट को टक्कर मार दिया। इसके बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 01:07 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 01:10 PM (IST)
पलामू में सड़क दुर्घटना में लेस्लीगंज के स्वास्थ्य कर्मी की मौत, एक अन्य घायल
युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पलामू, जासं। पलामू जिला अंतर्गत लेस्लीगंंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत मलेरिया विभाग के एसआइ मनोज गुप्ता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके अलावा लेस्लीगंज निवासी साधुुु चरण प्रसाद सोनी के 35 वर्षीय पुत्र अमित सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पांंकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ के बसौरा के पास हुई है। घटना शनिवार रात की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार अमित सोनी और मनोज गुप्ता एक बुलेट मोटरसाइकिल से मेदिनीनगर जा रहे थे।

loksabha election banner

इसी क्रम में मेदिनीनगर से लेस्लीगंज की ओर आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने बुलेट को टक्कर मार दी। इसके बाद  बोलेरो के साथ चालक भाग गया। बताया जाता है कि दुर्घटना में स्वास्‍थ्‍य कर्मी मनोज गुप्ता का पैर टूट गया और अंदरूनी चोट लगी। मनोज गुप्ता को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया। वहांं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार की सुबह मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अशोक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इधर मनोज की मौत के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.