विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती के शरीर पर नहीं थे एक भी कपड़े, प्राइवेट पार्ट भी तहस-नहस, जंगल में मिला सिर कटा शव; इलाके में सनसनी

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Sun, 03 Jan 2021 01:24 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 08:35 PM (IST)

Jharkhand News युवती का गुप्‍तांग भी कटा हुआ था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में कर लिया है। ...और पढ़ें

Jharkhand Crime News मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। जागरण
Jharkhand Crime News मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। जागरण

ओरमांझी (रांची), जासं। Jharkhand Crime News रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के साईं यूनिवर्सिटी कुच्चू के पीछे परसा पतरा जंगल में एक अज्ञात युवती का सर कटा शव बरामद हुआ है। निर्वस्त्र अवस्था में युवती का शव बरामद हुआ है। युवती की उम्र 19-20 वर्ष के करीब बताई जा रही है। मामले को लेकर सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो व पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। प‍ुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में कर लिया है।

युवती के सर की घटनास्‍थल के आसपास तलाश की जा रही है। अभी तक घटना व युवती के संबंध में कोई पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम भी घटनास्थल पहुंचने वाले हैं। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना क्षेत्र में फैलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

घटनास्थल के आसपास खाना बनाने के लिए चूल्हा और शराब की बोतलें भी पाई गई हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है और साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसके कपड़े और सर को गायब कर दिया गया। युवती के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं मिला। अपराधियों ने युवती का गुप्‍तांग भी काट दिया है।