हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस सड़क दुर्घटना में घायल, बॉडीगार्ड समेत 6 अन्य भी जख्मी
Hazaribagh SP Ramgarh Jharkhand हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस इस हादसे में घायल हो गए हैं। घटना रामगढ़ में हुई बताई जा रही है। वे किसी कार्यक्रम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रामगढ़, जासं। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक यानि एसपी कार्तिक एस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वे इस हादसे में घायल हो गए हैं। घटना रामगढ़ में हुई बताई जा रही है। बताया गया कि एसपी कार्तिक हजारीबाग से रांची जा रहे थे। इसी क्रम में एसपी की गाड़ी के सामने स्कूटी के आने से वह एक ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में एसपी के अलावा तीन बॉडीगार्ड भी घायल हुए हैं। इसके अलावा स्कूटी पर सवार एक महिला और दो बच्चे भी जख्मी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार पहुंचे और हजारीबाग के एसपी से घटना के बाबत जानकारी ली।
एसपी कार्ति को इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। इधर, स्कूटी पर पति-पत्नी व दो बच्चे सवार थे। एसपी हजारीबाग से रांची जा रहे थे। रामगढ़ के पटेल चौक के आगे मुर्राम के पास बायपास फोरलेन पर क्रासिंग पर एक स्कूटी अचानक सामने आ गया। इससे एसपी की इनोवा कार ने स्कूटी से टकराकर आगे चल रहे एक ट्रेलर को पीछे से धक्का मार दिया।
सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार दो घायल
गोला चारु पथ के दुलमी प्रखंड अंतर्गत कुल्ही पोटमदगा तुम्बाटांड के समीप सड़क दुर्घटना में सोमवार को मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। बताया जाता है कि घायल युवक अपने एक अन्य दोस्त के साथ बुलेट पर सवार होकर बोकारो की तरफ से रांची की ओर जा रहा था। इसी क्रम में पीछे से आ रहे एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बुलेट पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश, कुडमी विकास मोर्चा के केंद्रीय सदस्य विराट महतो मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के सहयोग से गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मौके पर रोशन कुमार, दुष्यंत कुमार आदि मौजूद थे।