Hazaribagh Accident News: हजारीबाग में कार ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर... एक की मौत, दो महिला समेत चार घायल
Hazaribagh Accident News हजारीबाग के टाटीझरिया में शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई है जबकि दो महिला समेत चार लोग घायल हैं। सभी घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टाटीझरिया (हजारीबाग), जासं। Hazaribagh Accident News हजारीबाग के टाटीझरिया में शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई है, जबकि दो महिला समेत चार लोग घायल हैं। घटना सुबह 5:30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक चतरा निवासी 65 वर्षीय प्रयाग पांडे पिता धनु पांडे अपनी कार से टाटीझरिया के रास्ते बोकारो के साडम जा रहे थे। इसी दौरान टाटीझरिया गुलाब लाइन होटल के समीप पहले से किनारे खड़ी एक ट्रक ( जेएच 02 एबी 7223) में पीछे से टक्कर मार दी।
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के अंदर समा गई। दुर्घटना में सेवानिवृत्त शिक्षक प्रयाग पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायल चालक दिलीप पांडे, दो महिला समेत चार लोगों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।