Hazaribagh Coronavirus News Update: हजारीबाग में आज फिर मिले 65 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 867
Hazaribagh Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में मंगलवार को अबतक सबसे अधिक 867 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज हजारीबाग में 65 कोरोना पॉजिटिव मिले।
रांची, जेएनएन। Hazaribagh, Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में मंगलवार को अबतक सबसे अधिक 867 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज हजारीबाग में 65 कोरोना पॉजिटिव मिले। आज के ताजा मामलों में राजधानी रांची में सबसे अधिक 231 कोरोना मरीज मिले हैं। पलामू में 128, गिरिडीह में 82 और जमशेदपुर में 79 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। दैनिक जागरण के संवाददाता नीरज अंबष्ठ के मुताबिक आज सिमडेगा में 50, कोडरमा में 42, धनबाद में 38, देवघर में 36, पाकुड़ में 17, चतरा में 12, गढ़वा में 12, गुमला में 9, पश्चिम सिंहभूम में 18, लोहरदगा में 10, सरायकेला व खूंटी में 5-5, जामताड़ा में 4, बोकारो, रामगढ़ में 3-3, गोड्डा में 2 और दुमका में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। राज्य में आज कोरोना से 2 संक्रमितों की मौत हो गई।