Move to Jagran APP

YouTube पर पसंद किया जा रहा हजारीबाग की खुशबू अग्रवाल का कुकिंग वीडियो

Cooking Videos on YouTube Hazaribagh News Jharkhand News इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली खुशबू कुकिंग से अपना नाम बुलंद कर रही है। यूट्यूब पर खुशबू के वीडियो पसंद किए जा रहे हैं। खुशबू कुकिंग व फूड कंपटीशन में जज की भूमिका निभा चुकी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 08:20 PM (IST)
YouTube पर पसंद किया जा रहा हजारीबाग की खुशबू अग्रवाल का कुकिंग वीडियो
Cooking Videos on YouTube, Hazaribagh News, Jharkhand News खुशबू कुकिंग व फूड कंपटीशन में जज की भूमिका निभा चुकी है।

हजारीबाग, [मासूम अहमद]। हजारीबाग की नवाबगंज निवासी खुशबू अग्रवाल अपनी कुकिंग से यूट्यूब पर धूम मचा रही है। खुशबू के वीडियो यूट्यूब पर पसंद किए जा रहे हैं। खुशबू ने डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद कोटा राजस्थान से बीटेक की तैयारी की। इसके बाद दुर्गापुर से इंजीनियरिंग करने के दौरान अपनी माता नीलम अग्रवाल के किचन वर्क से इस कदर प्रभावित और प्रेरित हुई कि उनके मन में भी कुकिंग का शौक जाग गया। धीरे-धीरे यह शौक पैशन में तब्दील हो गया। पढ़ाई के साथ कुकिंग और किचन वर्क में अपना नाम बुलंदियों तक ले जाने की चाहत में उन्होंने यूट्यूब पर अवर मैजिकल किचन Our Magical Kitchen के नाम से वीडियो बनाना शुरू किया।

loksabha election banner

खुशबू की रेसि‍पी व विविध प्रकार के सजावटी तरीके के वीडियो लोगों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। तरह-तरह के फूड आइटम, विशेष रूप से केक बनाना, सलाद डेकोरेशन, रंगोली बनाना, मेंहदी लगाना, गुलदस्ता बनाने के साथ-साथ डेकोरेशन के आकर्षक वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचाने लगे हैं। विशेषकर सजावटी केक के वीडियो लोगों को खूब भा रहे हैं। उनके वीडियो को करीब एक लाख व्यूज मिले हैं। उनके Our Magical Kitchen के 2 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं। लोग उनके वीडियो की भरपूर सराहना कर रहे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है।

अपने वीडियो में वह दर्शकों को रेसि‍पी और केक तथा विविध सजावटी कार्यों की जानकारी बहुत ही सहज ढंग से बताती हैं। यूट्यूब पर धमाल मचाने के साथ-साथ उन्‍हाेंने स्थानीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना ली है। हाल ही में उन्‍हें आइसेक्ट यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रोफेसर किचन फूड कंपटीशन में बतौर निर्णायक आमंत्रित किया गया। समारोह में उन्हें मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्होंने कोलकाता में भी कई इवेंट में भाग लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.