Move to Jagran APP

Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर मिले 04 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 167; जानें ताजा हाल

Hazaribagh Coronavirus झारखंड में रविवार को 62 कोरोना संक्रमित मिले इनमें सबसे अधिक 11 नए मामले देवघर से सामने आए हैं। 10 कोरोना संक्रमितों की पहचान जमशेदपुर में हुई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 10:14 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 06:27 AM (IST)
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर मिले 04 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 167; जानें ताजा हाल
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर मिले 04 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 167; जानें ताजा हाल

हजारीबाग, जासं। Coronavirus Hazaribagh झारखंड में रविवार को 62 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक 11 नए मामले देवघर से सामने आए हैं। 10 कोरोना संक्रमितों की पहचान जमशेदपुर में हुई है। हजारीबाग जिले में रविवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में चार नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए । सभी संक्रमित मरीज दिल्ली से हजारीबाग पहुंचे थे । इसके साथ जिले में  संक्रमितों की कुल संख्या 167 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 122 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत 5 दिन पूर्व हो चुकी है, वहीं 44 मरीज इलाजरत हैं।

loksabha election banner

नए मिले चार  संक्रमित  मरीजों में दो लोग कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें एक की उम्र 18 साल और दूसरे की उम्र 64 साल है। दोनों एचएमसीएच अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। जबकि दो लोग चौपारण के चक्रासर गांव के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 36 साल और 25 साल है। दोनों करमा चौपारण के क्वॉरेंटाइन में रखे गए हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को कोविड-19  वार्ड में भर्ती करने की कवायद में जुट गई है।

झारखंड में 62 कोरोना पॉजिटिव मिले रविवार को

  1. देवघर 11
  2. जमशेदपुर 10
  3. बोकारो 07
  4. गोड्डा 07
  5. गुमला 07
  6. गिरिडीह 06
  7. हजारीबाग 04
  8. रामगढ़ 02
  9. रांची 02
  10. कोडरमा 02
  11. पश्चिम सिंहभूम 02
  12. लोहरदगा 01
  13. खूंटी 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.