Move to Jagran APP

Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर 03 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

Hazaribagh Coronavirus Cases झारखंड में गुरुवार को 60 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 8 कोडरमा 8 पलामू 7 चतरा 7 गिरिडीह और 3 नए कोरोना मरीज हजारीबाग में मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 04:33 AM (IST)
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर 03 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
Hazaribagh Corona Update: हजारीबाग में आज फिर 03 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Coronavirus Hazaribagh News झारखंड में गुरुवार को 60 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें 9 जमशेदपुर, 8 कोडरमा, 8 पलामू, 7 चतरा, 7 गिरिडीह और 3-3 नए कोरोना मरीज धनबाद व हजारीबाग में मिले। देवघर और गढ़वा में आज एक-एक कोरोना मरीज मिले हैं। आज के ताजा मामलों के साथ राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 2585 पर पहुंच गया है। आज मिले सभी कोरोना मरीजों को कोविड अस्‍पताल में दाखिल करा दिया गया है। संक्रमितों के इलाके में सुरक्षा संबंधी अ‍तिरिक्‍त एहतियात बरते जा रहे हैं।

loksabha election banner

फिर मिले 3 नए मरीज, 200 के पार पहुंचा आंकड़ा

हजारीबाग में गुरुवार शाम आई जांच रिपोर्ट में कटकमदाग प्रखंड के 3 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। संक्रमितों में मरहंद निवासी 26 वर्षीय युवक एवं 44 वर्षीय अधेड़ शामिल हैं। दोनों ही विगत दिनों गुजरात से वापस लौटे थे। जबकि तीसरा मरीज बेस गांव का निवासी 19 वर्षीय युवक है जो विगत दिनों रांची से लौटा है। संक्रमित मरीजों की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सक्रिय होकर मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करने की कवायद में जुट गया था। गौरतलब है कि कुल 200 संक्रमित मरीजों में से 168 मरीज जहां स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं ,वही अब इलाजरत मरीजों की संख्या 26 से बढ़कर 29 हो जाएगी जबकि 3 मरीजों की मौत हो चुकी है।

झारखंड में 60 कोरोना पॉजिटिव मिले गुरुवार को

  1. जमशेदपुर : 09
  2. कोडरमा : 08
  3. पलामू : 08
  4. चतरा : 07
  5. गिरिडीह : 07
  6. हजारीबाग : 03
  7. धनबाद : 03
  8. गढ़वा : 01
  9. देवघर : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.